T20 सीरीज का फाइनल आज, टीम इंडिया के पास ट्रॉफी जीतने का मौका; मेजबान चाहेंगे बराबरी

Updated on 22-11-2022 04:45 PM

 नई दिल्ली 
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के पास पहली द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम करने का मौका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा, जो एक तरह से फाइनल की तरह होगा। इस मैच को जीतकर भारत के पास ट्रॉफी कब्जाने का मौका होगा, जबकि मेजबान कीवी टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। 

बता दें कि तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश में धुल गया था। वहीं, दूसरा मैच भारत ने बड़े अंतर से जीता था। इस तरह टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे है। अगर भारतीय टीम आज नैपियर में होने वाले तीसरे मैच को जीत जाती है तो सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लेगी। वहीं, अगर मेजबान न्यूजीलैंड की टीम को जीत मिलती है तो फिर सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होगी। 

भारत के पास सीरीज पर कब्जा करने का मौका ऐसे भी होगा कि अगर मैच बारिश के कारण पूरा नहीं खेला जाता है और मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो फिर भारत इस सीरीज का विजेता 1-0 से हो जाएगा। हालांकि, इस बात के चांस कम ही हैं, क्योंकि वेदर रिपोर्ट की मानें तो नैपियर का मौसम साफ रहने वाला है और दर्शकों को मैच का पूरा मजा उठाते हुए देखा जा सकेगा। 

न्यूजीलैंड को झटका

सीरीज डिसाइडर मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका कप्तान केन विलियमसन के रूप में लगा है, जो अंतिम मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। अपने पूर्व निर्धारित मेडिकल अपाइंटमेंट के कारण वे सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह टिम साउदी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे, जबकि इस मैच के लिए मार्क चैंपमैन को केन विलियमसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.