सिस्मैक्स, म.प्र. में मेडिकल डायग्नोस्टिक उपकरणों की विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिये आमंत्रित है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 30-01-2025 05:57 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान के कोबे स्थित सिस्मैक्स कारपोरेशन सॉल्यूशन सेंटर का दौरा कर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी और जीवन विज्ञान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा की। सिस्मैक्स सॉल्यूशन वैश्विक डायग्नोस्टिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है, उन्नत चिकित्सा अनुसंधान और हेल्थकेयर नवाचार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मैक्स कोबे को मध्यप्रदेश में मेडिकल डायग्नोस्टिक उपकरणों की विनिर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव देकर आमंत्रित किया। उन्होंने सिस्मैक्स को प्रदेश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने का सुझाव भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मैक्स सॉल्यूशन सेंटर के निर्माण और अनुसंधान केन्द्र का दौरा कर कंपनी की अत्याधुनिक मेडिकल डिवाइस निर्माण तकनीक का अवलोकन किया। उन्होंने सिस्मैक्स के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इस क्षेत्र के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होकर सिस्मैक्स जैसी कंपनियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मैक्स को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार उज्जैन के समीप एक मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित कर रही है, जिसमें विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाएं और विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पहले से ही फार्मास्युटिकल सेक्टर में बेहतर स्थिति में है, जिससे मेडिकल डिवाइस उद्योग के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं। पीथमपुर स्पेशल इकोनॉमिक झोन जिसमें लगभग 80 से ज्यादा फार्मा इकाइयां स्थापित हैं। प्रदेश में 275 से अधिक फार्मा इकाइयां कार्यरत हैं और यहां से 160 से अधिक देशों को फार्मा उत्पादों का निर्यात किया जाता है। देश की टॉप 10 फार्मा कम्पनीज में से 6 की यूनिट मध्यप्रदेश में स्थापित हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मैक्स को आमंत्रित करते हुए कहा कि उज्जैन में स्थापित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं। इस केंद्र में भारत के लिए नए और उन्नत मेडिकल उपकरणों पर अनुसंधान किया जा सकता है और जापानी विशेषज्ञ भारतीय इंजीनियरों और तकनीशियनों को प्रशिक्षण प्रदान कर सकते हैं। राज्य सरकार नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे एआई-संचालित मेडिकल टेस्ट, डिजिटल हेल्थ सेवाएं और मोबाइल हेल्थ यूनिट जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश का देश के केन्द्र में स्थित होना निवेशकों के लिए फायदेमंद है। यहां से पूरे भारत में मेडिकल उपकरणों की सप्लाई आसानी से की जा सकती है और वैश्विक स्तर पर निर्यात को भी प्रोत्साहित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी, जिसमें बेहतर आधारभूत सुविधाएं, टैक्स में विशेष रियायतें और उद्योगों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सिस्मैक्स के अधिकारियों को आगामी 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आमंत्रण भी दिया और कहा कि इस मंच पर कंपनी को निवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी और संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मैक्स के प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों जैसे सांची का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया, जिससे वे राज्य की समृद्ध विरासत और संभावनाओं को करीब से समझ सकें।

जाने जापान की सिस्मैक्स कंपनी को

सिस्मैक्स कॉर्पोरेशन का मुख्यालय जापान के कोबे शहर में है, सिस्मैक्स डायग्नोस्टिक सेक्टर में एक ग्लोबल लीडर कम्पनी है। वर्ष 1968 में स्थापित, कंपनी हेमेटोलॉजी, यूरिनलिसिस और जीवन विज्ञान निदान में विशिष्ट स्थान रखती है, जो रोग का पता लगाने और निगरानी के लिए उन्नत तकनीक प्रदान करती है।

सिस्मैक्स व्यक्तिगत चिकित्सा और एआई-संचालित स्वास्थ्य समाधानों और नवाचारों में सबसे आगे है। करीब 190 से अधिक देशों में उपस्थिति के साथ, सिस्मैक्स अमेरिका, यूरोप और एशिया-प्रशांत में क्षेत्रीय मुख्यालयों के माध्यम से स्थानीय समर्थन के साथ वैश्विक पहुंच को जोड़ता है। कंपनी स्थिरता, अपने संचालन और उत्पाद विकास में पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सा विज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल नवाचार में अपने योगदान के लिए व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त सिस्मैक्स वैश्विक स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.