सीरिया ने उइगर लड़ाकों को ब्रिगेडियर जनरल और कर्नल बनाया:चीन ने चिंता जाहिर की, कहा- ये उइगर आतंकी संगठन के सदस्य

Updated on 10-01-2025 03:02 PM

सीरिया में सेना के उच्च पदों जैसे ब्रिगेडियर जनरल और कर्नल पर उइगर लड़ाकों को नियुक्त करने को लेकर चीन ने चिंता जाहिर की है। ये लड़ाके चीन के उइगर मुस्लिम बाहुल्य प्रांत शिनजियांग के अलगाववादी संगठन 'तुर्किस्तान इस्लामिक पार्टी' (TIP) से जुड़े हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रतिनिधि फू कांग ने बुधवार को बयान देते हुए कहा कि- चीन उन रिपोर्ट को लेकर चिंतित है, जिनमें कहा गया है कि सीरियाई सेना में उच्च पदों पर विदेशी लड़ाकों को नियुक्त किया गया है। इनमें खासतौर पर ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM) या तुर्किस्तान इस्लामिक पार्टी' (TIP) से जुड़े लड़ाके भी शामिल हैं। कांग ने सीरिया से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें अपने इलाके का इस्तेमाल कर दूसरे देशों को सुरक्षा को खतरे में डालने से रोकने के लिए कहा। कांग ने सीरिया से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें अपने इलाके का इस्तेमाल कर दूसरे देशों को सुरक्षा को खतरे में डालने से रोकने के लिए कहा। सीरिया ने 6 विदेशी लड़ाकों को सेना के टॉप पद दिए पिछले महीने रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि सीरिया में सेना के टॉप 50 पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इनमें से 6 पद विदेशियों को दिए गए हैं। इनमें TIP से जुड़े 3 उइगर लड़ाके भी शामिल हैं। इनमें से दाऊद खुदाबर्दी उर्फ जाहिद को ब्रिगेडियर जनरल और दो अन्य लड़ाकों मावलन तरसून अब्दुस्समद और अब्दुलसलाम यासीन अहमद को कर्नल पद दिया गया है। पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के तख्तापलट के बाद हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेता अल जुलानी ने सीरिया के सत्ता संभाली हैं। सत्ता संभालने के बाद अल जुलानी ने सीरिया के सभी विद्रोही समूहों के लड़ाकों को सरेंडर करने और सेना में शामिल होने के लिए कहा था।  सीरिया में विद्रोही लड़ाकों ने 8 दिसंबर को बशर का तख्तापलट कर दिया था। इसके बाद बशर देश छोड़कर रूस भाग गए। क्या है ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM) या तुर्किस्तान इस्लामिक पार्टी (TIP) चीन के उइगर प्रांत का एक अलगाववादी संगठन है। ये संगठन शिनजियांग प्रांत में पूर्वी तुर्किस्तान नाम से अलग इस्लामिक देश स्थापित करना चाहता है। शिनजियांग चीन का उइगर मुस्लिम बाहुल्य प्रांत है। ETIM की स्थापना 1997 में हसन महसूम ने पाकिस्तान में की थी। हसन महसूम सोवियत संघ के खिलाफ तैयार हुए अफगानी मुजाहिद्दीन से प्रभावित था। इस संगठन पर चीन और शिनजियांग में हत्याओं, बम विस्फोट और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.