सैयद मोहसिन नकवी PCB के नए चेयरमैन : जका अशरफ की जगह जिम्मेदारी संभाली अशरफ ने पिछले महीने दे दिया था इस्तीफा

Updated on 07-02-2024 12:56 PM

सैयद मोहसिन नकवी को मंगलवार, 6 फरवरी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का नया अध्यक्ष चुना गया है। नकवी PCB के 37वें अध्यक्ष हैं। उन्होंने जका अशरफ की जगह यह पद संभाला है।

जका अशरफ ने 19 जनवरी को लाहौर में मैनेजिंग कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता करने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से बोर्ड में चेयरमैन की कुर्सी खाली थी। अशरफ ने जुलाई 2023 में नजम सेठी की जगह कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल इसी साल फरवरी में खत्म होने वाला था।

45 साल के नकवी वर्तमान में पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। उन्हें बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के लिए अशरफ के छोड़े गए पद के लिए नामित किया गया था।

इंटरिम कमेटी के हेड थे अशरफ, तीन महीने का एक्सटेंशन मिला था
जका अशरफ इंटरिम कमेटी (IMC) के हेड थे, यहां से उन्हें अंतरिम तौर पर अध्यक्ष बनाया गया था। अशरफ के साथ IMC के सदस्यों की जिम्मेदारी थी कि वे बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन करें और बोर्ड में चैयरमैन पद के लिए चुनाव कराएं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ इसलिए उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो कि इसी महीने पूरा होने वाला था। इससे पहले ही अशरफ ने इस्तीफा दे दिया था।

नकवी भी 10 सदस्यीय IMC का हिस्सा हैं। नकवी के अलावा, IMC के अन्य नौ सदस्य कलीम उल्लाह खान, अशफाक अख्तर, मुहम्मद मुसादिक इस्लाम, अजमत परवेज, जहीर अब्बास, ख्वाजा नदीम, मुस्तफा रामदे, जुल्फिकार मलिक और खुर्रम करीम सोमरू हैं।

वर्ल्ड कप के बाद बोर्ड में उथल-पुथल जारी
मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पुटिक ने भी हाल ही में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। अप्रैल 2023 में मिकी आर्थर को पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम का निदेशक नियुक्त किया गया था। ब्रैडबर्न को पिछले साल की शुरुआत में टीम का मुख्य कोच घोषित किया गया था। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू पुटिक अप्रैल 2023 से पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.