भोपाल। भोपाल तैराकी संघ द्वारा जिला तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन प्रकाश तरण पुष्कर लिंक रोड नम्बर एक पर 24 मई को सुबह नौ बजे से किया जाएगा। आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया की यह तैराकी प्रतियोगिता पांच आयु वर्ग में खेली जाएगी। इसमें सिफ भोपाल तैराकी संघ से रजिस्टर्ड तैराक ही भाग ले सकेंगे। इस जिला तैराकी प्रतियोगिता के द्वारा नीमच में एक से चार जून तक आयोजित होने वाली 51वीं राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए तैराक खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। तैराकी प्रतियोगिता के लिए 186 तैराकों ने पंजीयन कराया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुुबह 11 बजे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और आयकर आयुक्त राजकुुमार घोष करेंगे।