मीठे रसीले आम की बहार आ गई है बाजार में, देखिए अभी कौन से आम बिक रहे हैं

Updated on 25-04-2023 07:48 PM
Alphonso Mango: इस समय दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR) के बाजारों में आम (Mango) की बहार दिखने लगी है। दक्षिण और पश्चिम भारत से आने वाले ये आम लोगों को लुभा रहे हैं। यदि आप बाजार जाने की जहमत नहीं उठाना चाहते हैं तो आप घर बैठे भी आम खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको ऐमजॉन फ्रेश, बिग बॉस्केट जैसे ई-कामर्स प्लेटफार्म पर जाना होगा। ऐमजॉन फ्रेश पर तो इस समय मैंगो फिएस्टा (Mango Fiesta) भी चल रहा है। फिएस्टा के दौरान ग्राहक बैंक ऑफर्स पर 10 प्रतिशत तक की छूट भी पा सकते हैं। आइए नजर डालते हैं इस समय बाजार में मिलने वाले आम पर..

सफेदा या बैंगनपल्ली आम

इस समय दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम बाजारों में सफेदा आम की खूब बहार है। इसे बैंगनपल्ली के नाम से भी जानते हैं। यह आम मुख्य तौर पर विजयवाड़ा से दिल्ली आता है। फिर दिल्ली से इसका डिस्ट्रीब्यूशन उत्तर भारतीय शहरों में होता है। आप यदि दशहरी या लंगड़ा आम के प्रेमी हैं तो यह आम आपको नहीं भाएगा। क्योंकि इसका स्वाद कम मीठा होता है। लेकिन मैंगो शेक बनाने के लिए यह आम बेहतरीन होता है। बाजार में आपको यह आम 50 से 80 रुपये किलो मिल जाएगा। ऐमजॉन पर यह आम 89 रुपये किलो मिल रहा है।

रत्नागिरी का अल्फांसो आम

भारत से यदि कोई आम सबसे ज्यादा निर्यात किया जाता है तो वह है अल्फांसो। यह महाराष्ट्र के रत्नागिरी इलाके में होता है। रिच और क्रीमी अल्फांसो आम अत्यधिक सुगंधित होते हैं। मिठास, रिचनेस और टेस्ट के मामले में अल्फांसो फलों की सबसे बेहतर किस्मों में से एक माने जाते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको महाराष्ट्र या मुंबई नहीं जाना होगा। इसे ऐमजॉन पर भी खरीद सकते हैं। इस समय ऐमजॉन पर दो अल्फांसो आम 163 रुपये का मिल रहा है।

तोतापुरी आम

इस समय तोतापुरी आम भी बाजार में आ गए है। दक्षिण भारत में होने वाला यह आम बड़े और सुनहरे पीले रंग के होते हैं। ये आकार में लगभग आयताकार होते हैं और इनका सिरा चोंच जैसा नुकीला होता है। आप यदि आम खाते समय रेशे से परेशान होते हैं तो तोतापुरी आम आपके लिए बेहतर है। क्योंकि इसमें रेशा बिल्कुल नहीं होता है। ऐमजॉन पर इस समय एक किलो तोतापुरी आम 83 रुपये का मिल रहा है।

शुगर बेबी मैंगो

आपको खूब मीठा आम पसंद है तो आप शुगर बेबी आम को आजमा सकते हैं। यह आम गोल होता है और जीवंत पीले हरे रंग में उपलब्ध है। यह आम अपने खास मीठे स्वाद के लिए लोकप्रिय है। इस आम को कर्नाटक में उगाया जाता है। जैम बनाने के लिए शुगर बेबी आम को बढ़िया माना जाता है।

रुमानी आम

रुमानी आम का स्वाद बहुत अच्छा होता है। यह काफी रसदार होता है। रुमानी को आइसक्रीम मैंगो या एप्पल मैंगो के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह आम मीठी कुल्फी बनाने के लिए काफी अच्छा होता है। यह आम भी दक्षिण भारत से ही आता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.