स्वीडन ने दो साल से कम उम्र के बच्चों के स्क्रीन देखने पर लगाया बैन, क्या भारत में भी होगा ऐसा? जानें क्या है नुकसान

Updated on 08-09-2024 02:22 PM
स्टॉकहोम/नई दिल्ली : यूरोपीय मुल्क स्वीडन ने 2 साल के बच्चों पर स्क्रीन टाइम पूरी तरह बैन कर दिया, क्योंकि इसका बुरा असर बच्चों पर पड़ रहा था। कई रिसर्च में यह बात पता चली कि ज्यादा स्क्रीन के इस्तेमाल से बच्चों और टीनएजर्स में स्लीप डिसऑर्डर, एंजायटी, डिप्रेशन, यहां तक कि ऑटिजम भी हो रहा है। फिजिकल ऐक्टिविटी में भी लगातार कमी आ रही है, जो सेहत के लिए सही नहीं। स्वीडन सरकार ने अडवाइजरी में कहा है कि बच्चों को टीवी और मोबाइल फोन समेत किसी भी स्क्रीन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे देश इससे पहले ही बच्चों के लिए अडवाइजरी जारी कर चुके हैं। फ्रांस में तो दो नहीं, बल्कि तीन साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्क्रीन पूरी तरह बैन करने की बात कही है। यह मुल्क तो जाग गए। हमारे मुल्क के बच्चों के लिए यह बात कितनी जरूरी है, इसको लेकर भारतीय आई स्पेशलिस्ट और सायकायट्रिस्ट से बात की। वह भी स्वीडन सरकार की तरह ही अपने देश में भी इस तरह की पहल को जरूरी बता रहे हैं।

अडवाइजरी के मुताबिक कितने घंटे देखें स्क्रीन


  • 2 से 5 साल तक के बच्चे : दिन में अधिकतम एक घंटा
  • 6 से 12 साल तक के बच्चे : दिन में अधिकतम 2 घंटा
  • टीनएजर्स : दिन में अधिकतम 3 घंटा

आंखें हैं कीमती, रखें उनपर नज़र


लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों पर डिजिटल तनाव, ड्राई आई डिजीज यानी सूखी आंखें, मायोपिया यानी निकट दृष्टि दोष की समस्या हो सकती है। चीन और कोरिया जैसे देश में तो 50% बच्चों में मायोपिया हो रहा है। वहीं एम्स की पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी की एचओडी डॉक्टर शेफाली गुलाटी ने बताया कि अधिक स्क्रीन टाइम से ऑटिजम स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) का खतरा है। 2022 में जापान में हुई एक स्टडी में देखा गया कि एक घंटे से भी कम स्क्रीन टाइम से तीन साल की उम्र में ASD का खतरा 38 पर्सेंट जोखिम से जुड़ा था, जबकि दो घंटे से अधिक स्क्रीन टाइम के साथ यह जोखिम तीन गुना अधिक हो गया था। 

ज्यादा स्क्रीन टाइम के नुकसान

  • -ज्यादा टाइम स्क्रीन देखने पर उसका असर मन पर होता है। नेगेटिव चीजें दिमाग पर हावी हो जाती हैं, जिसका असर मन पर पड़ता है।
  • - स्क्रीन की लत बच्चों में एंजायटी पैदा कर रही है। बच्चों के गुस्से में इजाफा हो रहा है। इसकी एक वजह ठीक से नहीं सो पाना भी है।
  • - एकाग्रता में कमी आ रही है। डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। चिड़चिड़े या निराश महसूस कर सकते हैं।
  • - ज्यादा वक्त स्क्रीन पर गुजरने से वह सोशल नहीं हो पाते, और उनसे कुछ कहो तो चिल्लाने लगते हैं।
  • - अधिक स्क्रीन टाइम पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट में भी बाधा बनता है और पढ़ाई में भी रुकावट पैदा करता है।

क्या हैं उपाय

  • - बच्चों को मोबाइल न दें, साथ समय बिताएं
  • - समय नहीं है तो कोशिश करें कि स्क्रीन छोटी न हो
  • - बड़ी स्क्रीन या टीवी एक विकल्प हो सकता है, वह भी ज्यादा देर नहीं
  • - जब मोबाइल दें तो खुद सुपरवाइज भी करें, क्या देख रहा है और कितना?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.