तमनार के स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में हुआ स्वदेशी मेला का आयोजन

Updated on 13-11-2025 12:27 PM

रायगढ़ । राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर तमनार के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में भव्य स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य आम नागरिकों में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना और स्थानीय कारीगरों एवं महिला समूहों को प्रोत्साहन प्रदान करना रहा। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सहित

जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने हस्तनिर्मित वस्तुओं, पारंपरिक कलाकृतियों और ग्रामीण स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की और अनेक वस्तुएं स्वयं खरीदकर लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संदेश दिया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करते हैं, तो हम अपने ही भाइयों और बहनों के परिश्रम को सम्मान देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। मेले में जिले के विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं और कारीगरों ने अपनी सृजनशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। राखी ग्राम संगठन (बजरमुड़ा)और तमनार एसएसजी मार्ट द्वारा सहायता समूहों की पारंपरिक खाद्यान्न सामग्री, नारी शक्ति ग्राम संगठन (बांझी खोल) एवं आरती क्लस्टर (मीलुपारा) द्वारा महुआ अचार व घरेलू उत्पाद, हथकरघा बुनकर उद्यम (नागरामुड़ा) द्वारा हस्तनिर्मित वस्त्र, सरस्वती स्व-सहायता समूह (गदगांव) द्वारा बांस से निर्मित टोकरी, झाड़ू, सुपेली और अन्य वस्तुएं, लक्ष्मी स्व-सहायता समूह (राबो) द्वारा घरेलू खाद्यान्न सामग्री का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना से ऊर्जा बचत की जानकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना तमनार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। इस अवसर पर बिहान बैंक सखी द्वारा ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.