महिलाओं के सम्मान से जुड़ा अभियान है स्वच्छ भारत मिशन "स्वच्छ भारत मिशन में ओडीएफ प्लस की अच्छी पद्धतियाँ" विषय पर हुई कार्यशाला

Updated on 07-09-2022 11:22 PM

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस बात को समझा कि स्वच्छता न केवल अच्छे स्वास्थ्य एवं विकास के लिए आवश्यक है, अपितु यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। वर्ष 2014 में भारत में इस अभियान की शुरुआत हुई और अभियान के बहुत अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन की पूर्ण सफलता के लिए शिक्षा एवं जागरूकता आवश्यक है।

मंत्री श्री सिसोदिया आज होटल कोर्टयार्ड मैरियट में स्वच्छ भारत मिशन में "ओडीएफ प्लस की अच्छी पद्धतियाँ" विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। मंत्री श्री सिसोदिया ने कहा कि इससे पूर्व भारत में स्वच्छता अभियान सफल नहीं हुआ, जिसका प्रमुख कारण यह था कि शौचालय तो बनवा दिए गए लेकिन पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। लोगों में जागरूकता का अभाव एवं शिक्षा भी इसके प्रमुख कारण रहे।

मंत्री श्री सिसोदिया ने कहा कि स्वच्छता अभियान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख अवधारणा यह थी कि महिलाएँ खुले में शौच न जाएँ। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में स्वच्छता अभियान में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। मंत्री श्री सिसोदिया ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उत्कृष्ट कार्य देखने के लिए इंदौर के बिल्लोरी ग्राम में सभी प्रतिभागी आमंत्रित हैं। उन्होंने सार्थक कार्यशाला के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि हर पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यशालाएँ होना चाहिए।

कार्यशाला में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव ने वर्चुअली शामिल होकर कहा कि मंत्री श्री सिसोदिया की पहल पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। आयुक्त पंचायत श्री आलोक कुमार सिंह, मध्य प्रदेश की सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और उड़ीसा के स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.