स्वच्छ भारत मिशन : स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन

Updated on 03-06-2026 05:14 PM

बालोद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-सममुदाय को जागरूक करने हेतु ’स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु’ पखवाड़ा का आयोजन 01 जून 2026 से 05 जून तक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर विभिन्न प्रकार की जन-जागरूकता गतिविधियों आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के नियमांे के तहत् घरों, संस्थानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं शासकीय कार्यालयों में कचरे का सुरक्षित निपटान किया जाएगा। पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर स्वच्छाग्राही दीदीयों द्वारा ग्रामीणों को घरेलू स्तर पर कचरे का पृथकीकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि यदि प्रत्येक परिवार घर से ही कचरे का सही पृथकीकरण प्रांरभ करे तो गांवों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, प्रदूषण कम होगा तथा बीमारियों पर नियंत्रण संभव होगा। स्वच्छ पर्यावरण एवं आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए कचरे का घरेलू स्तर पर ही पृथकीकरण अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही स्वच्छ गांव स्वच्छ, जलवायु पखवाड़ा अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में ग्रामीणों को गीला, सूखा, सेनेटरी पेड, डाईपर एवं विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखकर पृथक करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.