सुजलॉन एनर्जी की थमी उड़ान, 2 दिन में 29 पर्सेंट से अधिक उछलने के बाद धड़ाम

Updated on 06-09-2022 06:22 PM
सुजलॉन एनर्जी में दो दिन से जारी तेजी आज मार्केट ओपन होने के चंद मिनट बाद ही थम गई। बीएसई पर दिन के हाई स्तर 12 रुपये पहुंचने के बाद यह 9.75 रुपये के लो पर आ गया। 10 बजे के करीब यह 4 फीसद से अधिक टूट कर 10.13 रुपये पर आ गया।

बता दें आज की गिरावट से पहले चार्ट पर निगेटिव बुक वैल्यू के बावजूद पिछले एक हफ्ते में ही सुजलॉन एनर्जी के शेयर 40 फीसद से अधिक उछल चुके हैं। बीएसई पर यह एनर्जी स्टॉक मंगलवार सुबह  7 फीसद से ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा था। पिछले एक महीने में यह 53 फीसद चढ़ चुका है और कुछ एक्सपर्ट्स को इसके 12 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है और यह इसपर पहुंच गया।

कभी एक शेयर का मूल्य 2,130.65 रुपये था

बता दें 11 जनवरी 2008 को सुजलॉन एनर्जी के एक शेयर का मूल्य 2,130.65 रुपये था। पवन ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली इस कंपनी के शेयर 17 जनवरी 2020 को 2.50 रुपये तक आ गए। 19 अगस्त 2022 को यह 7.70 रुपये पर था। अब यह स्टॉक तेजी के ट्रैक पर है।  पिछले एक साल में इसने 88 और 3 साल में 258 फीसद रिटर्न दिया है। जून 2022 की तिमाही में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। जबकि, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कम हुई है। इसके अलावा घरेलू निवेशकों और म्युचुअल फंडों ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। 

यह स्टॉक पिछले 2 दिनों से बढ़ रहा है और इस अवधि में 29.4% रिटर्न बढ़ा है। सुजलॉन एनर्जी 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन की चलती औसत से ऊपर कारोबार कर रही है। अक्षय ऊर्जा में 5.84% की वृद्धि हुई है।  05 सितंबर को 26.36 करोड़ की डिलीवरी वॉल्यूम 5-दिवसीय औसत डिलीवरी वॉल्यूम के मुकाबले 550.33% बढ़ गया है।  5 दिन के औसत कारोबार मूल्य के 2% के आधार पर स्टॉक 4.36 करोड़ रुपये के व्यापार के आकार के लिए पर्याप्त तरल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.