भोपाल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत,मोबाइल से खुलेगा राज:आखिरी मैसेज में भाई को भेजा मोबाइल पासवर्ड

Updated on 22-03-2025 04:35 PM

भोपाल में डॉक्टर रिचा पांडे की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत से करीब 9 घंटे पहले डॉक्टर अपने भाई को आखिरी मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने अपने मोबाइल का पासवर्ड सेंड किया था।

परिजनों का कहना है कि मोबाइल में कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकता है, इसलिए पूरे मामले की बारीकी से जांच होनी चाहिए।

शुक्रवार सुबह 9:30 बजे डॉक्टर की बॉडी सबसे पहले उनके पति अभिजीत पांडे ने देखी थी, जबकि 10:30 बजे बंसल अस्पताल से थाना शाहपुरा पुलिस को सूचना दी गई। रिचा के पिता और मां ने दामाद पर बेटी की हत्या के आरोप लगाए हैं।

रिचा-अभिजीत ने की थी लव मैरिज

डॉ. रिचा पांडे (25) मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली थी। उनकी शादी चार महीने पहले सतना के रहने वाले डॉ. अभिजीत पांडे से हुई थी। अभिजीत डेन्टिस्ट हैं। उनका एमपी नगर में प्राइवेट क्लीनिक है। दंपती शाहपुरा में एक कवर्ड कैंपस में रहते थे।

रिचा और अभिजीत की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों परिवार को अपने रिश्ते के बारे में बताया। परिजनों की सहमति से 4 दिसंबर 2024 को लखनऊ में धूमधाम से उनकी शादी हुई। शादी के बाद से दोनों शाहपुरा में रह रहे थे।

अमेरिका में बहन, बेंगलुरु में रहता है भाई

रिचा की बड़ी बहन अमेरिका में सेटल है। भाई बेंगलुरु में जॉब करता है। पिता सरकारी डिपार्टमेंट इंजीनियर रहे हैं। लंबे समय तक उनकी पोस्टिंग भोपाल में रही। रिचा को हमेशा से ही पढ़ाने में इंट्रेस्ट था इसलिए वह बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर काम कर रही थी।

पिता बोले- बेटी निडर थी, सुसाइड नहीं कर सकती रिचा के पिता विनोद चंद्र पांडे ने बताया, होली पर बेटी चार दिन के लिए घर आई थी। सोमवार को ही लखनऊ से भोपाल लौटी थी। घर रहने के दौरान उसने किसी परेशानी का जिक्र कभी नहीं किया। गुरुवार रात 11:15 बजे मेरी उससे बात हुई है। तब भी उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। मेरी बेटी निडर थी।

वह सुसाइड जैसा कदम कभी नहीं उठा सकती। उसकी बॉडी पर कई जगह नील पड़ चुके हैं। उसे जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। मेरी बेटी जिंदगी में आगे बढ़ने वालों में से थी, वह होनहार थी। दामाद को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।

मां ने कहा- मुझे यकीन है बेटी की हत्या हुई रिचा की मां रेनू पांडे ने कहा, मुझे शक नहीं पूरा यकीन है दामाद डॉ. अभिजीत पांडे ने मेरी बेटी की हत्या की है। उसका आचरण शादी के बाद से ही ठीक नहीं रहा। दहेज में मकान दिलाने की मांग करता था। बेटी रिचा की शादी महज चार महीने पहले धूमधाम से की थी। नई-नई शादी होने के बाद भी दामाद बेटी का ध्यान नहीं रखता था। कई बार पांच-पांच दिन तक घर से बाहर रहता था।

पूछने पर बेटी को कुछ नहीं बताता। इन बातों को लेकर बेटी परेशान रहती थी, अकसर कॉल पर पति की करतूतों के बारे में बताती थी। उसकी एक ही शिकायत होती थी कि बिन बताए कई-कई दिन अभिजीत गायब हो जाता है। पता नहीं कहां रहता है, हालांकि बेटी शादी बचाने के लिए उसकी हरकतें सहती रही, नजरअंदाज करती थी।

हाथ में मिले इंजेक्शन लगाने के निशान

एएसआई महेंद्र चौकसे ने बताया कि बंसल अस्पताल से सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में डॉ. रिचा के हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान मिले हैं। मामला संदिग्ध है। एनेस्थीसिया के इंजेक्शन लेकर सुसाइड करने की आशंका है। परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य एंगल पर भी जांच की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

चाचा बोले- दामाद का आचरण ठीक नहीं था मृतक डॉक्टर के चाचा प्रकाशचंद पांडे का आरोप है कि दामाद का आचरण ठीक नहीं था। उसके एमपी नगर स्थित क्लीनिक में थर्ड जेंडर्स का आना-जाना अधिक था। दामाद ने पुलिस को गेट तोड़कर रिचा को अस्पताल पहुंचाने की बात कही है। हमें उसकी बातों पर शंका है। भतीजी की मौत संदिग्ध हालातों में हुई है। उसकी हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। उसके गले पर भी निशान हैं।

थाना प्रभारी बोले हर एंगल पर की जा रही जांच टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है, हर एंगल पर मामले की जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.