जुमेराती की शॉप में हवाला नेटवर्क का शक:भोपाल पुलिस को मिला इनपुट

Updated on 22-11-2024 12:50 PM

भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे और भानपुर में हुई दो लूट की वारदातों में कनेक्शन मिला है। इसका खुलासा पॉलिटेक्निक चौराहे पर गुजरात के कारोबारी को लूटने वाली गैंग के मुख्य सरगना राजा खटीक ने किया।

चौराहे पर गुजरात के कारोबारी से 11 नवंबर की रात 8 बदमाशों ने मारपीट कर लूट की थी। पुलिस 7 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। राजा खटीक से तीन दिन की रिमांड लेकर पूछताछ की गई।

उसने बताया कि उसे दोनों लूट में इनपुट जुमेराती की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करने वाले कर्मचारी अमित से मिला था। इस दुकान में लाखों रुपए का लेन-देन कैश में किया जाता था। कैश रकम को दूसरे राज्यों तक भेजा जाता था।

चौराहे और भानपुर में जिनसे लूट हुई थी, वे दोनों गुजरात के रहने वाले हैं। दोनों से 22 - 22 लाख रुपए की लूट हुई थी। बदमाश के खुलासे के बाद पुलिस जांच कर रही है कि कहीं रकम हवाला के जरिए तो नहीं भेजी जा रही थी।

कारोबारियों ने पुलिस को सही जानकारी नहीं दी राजा खटीक ने पुलिस को बताया कि पॉलिटेक्निक चौराहे पर जिस दिन कारोबारी से लूट की गई, उस दिन अमित ने इनपुट दिया था कि वह 22 लाख रुपए लेकर निकला है। राजा ने यह भी बताया कि अमित के ही इनपुट पर उसने गिरोह के साथ भानपुर में एक अन्य गुजरात के कारोबारी को लूटा था। इसमें भी 22 लाख रुपए लूटे गए थे।

इस मामले में कई दिन बाद एफआईआर दर्ज की जा सकी थी। दोनों लूट का कनेक्शन जुड़ने के बाद डीसीपी जोन-3 ने इसका इनुपट डीसीपी जोन-4 को भेजा था। इस आधार पर छोला मंदिर थाने में प्रधान आरक्षक रहे सुजीत पटेल को डीसीपी कार्यालय में अटैच किया गया है। दोनों ही लूट के पीड़ित गुजरात से हैं, लेकिन भोपाल में दो-दो साल से रह रहे हैं। दोनों ने लूटी गई रकम की जानकारी शुरुआत में पुलिस को सही नहीं दी थी।

मारपीट की धाराओं में दर्ज हुई थी एफआईआर श्याम हिल्स के पॉलिटेक्निक चौराहे पर 8 बदमाशों ने गुजरात के कारोबारी को लूटा था। शुरुआत में पुलिस ने मारपीट समझी, लेकिन जांच में लूट निकली। मामले में रैकी करवाने वाला अमित, बदमाश राजा, हेमंत, रेहान, ऋषभ और आवेश को गिरफ्तार किया। इन सभी ने लूट की रकम से 10-10 हजार रुपए बांट लिए थे। बाकी रकम बिट्‌टू के पास रखी, जो फरार है। जांच में पता चला कि राजा भानपुरा वाली लूट में शामिल था। इस केस में लूटी गई रकम का खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

हवाला एंगल पर जांच जारी है जोन-3 के डीसीपी रियाज इकबाल का कहना है-

QuoteImage

अमित ने पूछताछ में बताया है कि जुमेराती की इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर लेनदेन की डील होती थी। उसी ने रैकी करवाकर लूट करवाई। कारोबारी लूटी गई रकम नहीं बता पाया है। इस आधार पर माना जा रहा है रकम हवाला की है। इस एंगल पर जांच जारी है। इस लूट और भानपुरा में हुई लूट का कनेक्शन है। इसकी जानकारी जोन-4 डीसीपी को दी जा चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.