नसीम शाह के खेलने पर सस्पेंस, बाबर आजम नहीं लेना चाहेंगे ये रिस्क

Updated on 02-09-2022 06:13 PM

पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच आज एशिया कप 2022 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला रहने वाला है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका के साथ सुपर 4 में कदम रखेगी। दोनों ही टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। अपना-अपना पहला मुकाबला हारकर यहां पहुंची पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग की नजरें आज टूर्नामेंट की पहली जीत पर होगी। ऐसे में दोनों टीमें अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करेगी? आइए जानते हैं इसके बारे में-

सबसे पहले इस मैच की हॉट फेवरेट टीम पाकिस्तान की बात करें तो भारत के खिलाफ मैच के दौरान तेज गेंदबाज नसीम शाह चोटिल हुए थे। अपने दूसरे स्पेल के दौरान उनकी टांग में खिंचाव आया था जिसकी वजह से वह पूरी लय में गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। उनकी चोट पर अभी तक कोई अपटेड तो नहीं आया है, मगर वह ठीक भी होंगे तो बाबर आजम उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल कर रिस्क नहीं लेना चाहेंगे। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में कप्तान मोहम्मद हसनैन या हसन अली को मौका दे सकते हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम में बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है।

वहीं बात हॉन्ग कॉन्ग की करें तो भारत के खिलाफ इस टीम ने लाजवाब खेल दिखाया था। शुरुआत के 12-13 ओवर तक गेंदबाजों ने टीम इंडिया पर शिकंजा कसा हुआ था, इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अकेले दम पर मैच पलट दिया। भारत द्वारा मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 152 रन बनाए थे। टीम के परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं तो हॉन्ग कॉन्ग आज पाकिस्तान के खिलाफ बिना बदलाव के उतर सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.