'मैं हूं ना' का सीक्वल चाहती हैं सुष्मिता सेन, बोलीं- मुझे फिर से मेजर राम की मिस चांदनी बनना है

Updated on 29-08-2023 03:09 PM

वेब सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा बटोर रहीं सुष्मिता सेन ने कहा है कि वह 'मैं हूं ना' के सीक्वल में मेजर राम के ऑपोजिट मिस चांदनी का किरदार निभाना चाहेंगी। साल 2004 में आई 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान ने मेजर राम का रोल प्ले किया था, जबकि सुष्मिता सेन ने टीचर चांदनी का रोल प्ले किया था। फिल्म में सुष्मिता का रोल काफी छोटा था, लेकिन शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई थी।

Sushmita Sen ने 'इंडियाटुडे' संग बातचीत में Main Hoon Na के सीक्वल पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि अब सीक्वल बनना चाहिए। सुष्मिता ने यह भी बताया था कि कैसे फराह ने 'मैं हूं ना' का फाइनल एडिट देखने के बाद उनसे माफी मांगी थी, क्योंकि वह फिल्म में बमुश्किल से दिखी थीं।
 

'मैं हूं ना' के सीक्वल पर बोलीं सुष्मिता

सुष्मिता सेन ने कहा, 'मुझे वाकई लगता है कि अब 'मैं हूं ना 2' बनाने का वक्त आ चुका है। हमें सच में सीक्वल बनाना चाहिए।' जब कहा गया कि 'मैं हूं ना' के सीक्वल के लिए एक पिटीशन की शुरुआत की जानी चाहिए, तो सुष्मिता ने फराह खान और शाहरुख खान के पाले में गेंद फेंक दी।


फैंस ने की थी कोशिश

एक्ट्रेस ने कहा, 'उन्होंने (फैंस) ने कोशिश की है। वो फराह, शाहरुख और मेरे पास आए थे। मैंने कहा कि फराह के पास वापस जाओ और उनसे पूछो। यह बहुत ही एक्साइटिंग होगा।'


ग्लैमरस रोल निभाने की इच्छा

सुष्मिता सेन इस वक्त ओटीटी की दुनिया में सक्रिय हैं। हाल ही उनकी सीरीज 'ताली' रिलीज हुई, और अब जल्द ही 'आर्या 3' आएगी। लेकिन सुष्मिता ने बड़े पर्दे पर वापसी में भी दिलचस्पी जाहिर की। लेकिन एक्ट्रेस चाहती हैं कि उनका रोल ग्लैमरस हो। सुष्मिता ने कहा कि उन्होंने काफी समय से एकदम फुल ग्लैमरस रोल प्ले नहीं किया है, और अब ख्वाहिश है कि ऐसा रोल मिले।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
Advt.