सुष्मिता सेन ने बताया अब कैसी है उनकी हेल्थ, 'आर्या 3' में करती दिखेंगी जबरदस्त एक्शन

Updated on 28-07-2023 03:55 PM
स्विट्जरलैंड और पेरिस में लैविश वेकेशन बिताने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन वापस लौट चुकी हैं। इसी साल हार्ट अटैक से जूझने वाली एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान अपनी हेल्थ को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है। अपने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो उनका स्वास्थ्य एकदम ठीक है। वो ठीक से खा रही हैं और अपना पूरा ध्यान दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने वेब सीरीज 'आर्या' के तीसरे सीजन को लेकर भी अपडेट दिया है।

Sushmita Sen ने बुधवार को इंस्टाग्राम लाइव सेशन में कहा, 'मैं खूबसूरती से ठीक हो रही हूं।' मालूम हो कि एक्ट्रेस को 'आर्या 3' की शूटिंग के दौरान सेट पर ही हार्ट अटैक आया था। उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्होंने ठीक होने के बाद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी थी।

इसी साल स्ट्रीम होगी 'आर्या 3' वेब सीरीज
47 साल की सुष्मिता सेन ने हिंट दिया है कि Aarya 3 वेब सीरीज में खूब सारा एक्शन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये वेब शो इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। हालांकि, कब और कहां होगा, इसकी एक्ट्रेस ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

'ताली' भी देने वाली है दस्तक
सुष्मिता सेन की 'ताली' भी जियो सिनेमा एप पर दस्तक देने वाली है। इसमें एक्ट्रेस ने ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार निभाया है।

दो बेटियों के साथ सुष्मिता का परिवार
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुष्मिता ने दो बेटियों को गोद लिया था। उन्होंने रेने को साल 2000 में और अलीशा को 2010 में एडॉप्ट किया था। उन्होंने कुछ दिनों पहले अलीशा के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके कपड़ों को लेकर यूजर्स ने भद्दे कॉमेंट्स किए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.