सुशांत सिंह राजपूत ने मनोज बाजपेयी को भेजा था मैसेज, एक्‍टर बोले- उसकी मौत के बाद मैं दो महीने बेचैन रहा

Updated on 30-03-2023 08:02 PM
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब तीन साल हो गए हैं। 14 जून 2020 को बॉलीवुड के इस होनहार एक्‍टर की लाश उनके मुंबई स्‍थ‍ित घर से बेडरूम से मिली थी। मौत कैसे हुई, क्‍यों हुई, इसकी गुत्‍थी आज भी एक पहेली है। सीबीआई मामले की जांच कर रही है और अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जबकि इस बीच शायद ही कोई ऐसा दिन है, जब सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट एक्‍टर को याद नहीं करते या फिर उनके लिए न्‍याय की मांग नहीं करते। सुशांत की मौत ने पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री को झकझोर कर रख दिया है। दिग्‍गज एक्‍टर मनोज बाजपेयी ने अपने हालिया इंटरव्‍यू में खुलासा किया है कि सुशांत की मौत की खबर ने उन्‍हें तगड़ा झटका दिया था। इतना कि वह दो महीने तक बेचैन थे। मनोज बाजपेयी ने यह भी बताया कि उन्‍हें बार-बार सुशांत का वो आख‍िरी मैसेज याद आ रहा था, जिसमें एक्‍टर ने कहा था कि भैया आपके घर आकर मटन खाना है।

'द बॉम्‍बे जर्नी' को दिए इंटरव्‍यू में Manoj Bajpayee कहते हैं कि सुशांत जिस तरह से गया, वह न केवल दिवंगत एक्‍टर के परिवार के लिए बल्कि उन सभी के लिए विनाशकारी था जो उसे करीब से जानते थे। हाल ही फिल्‍म 'गुलमोहर' में नजर आए मनोज बताते हैं कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन से ठीक पहले सुशांत ने उन्‍हें आखिरी मैसेज भेजा था।

सुशांत ने लिखा- एक बार घर बुलाकर मटन ख‍िलाओ ना

मनोज बाजपेयी और Sushant Singh Rajput ने साल 2019 में रिलीज फिल्‍म 'सोनचिड़िया' में साथ काम किया था। मनोज उन दिनों अक्सर फिल्‍म के सेट पर अपने को-स्टार्स के लिए घर का पका हुआ मटन लेकर आते थे। इंटरव्‍यू में मनोज बाजपेयी कहते हैं, 'सुशांत एक बहत ही 'प्यारा लड़का' था। मैंने उसके साथ कई अच्छे दिन बिताए। वह मेरे साथ कई चीजों पर चर्चा करता था। महामारी से ठीक पहले जब मैं उत्तराखंड में अपनी शूटिंग के लिए निकला, तो मुझे उसने टेक्स्ट किया, जिसमें लिखा था कि मनोज सर, मुझे एक बार मटन खिलाओ ना अपने घर पे बुलाके। मैंने उनसे कहा था कि मैं खिलाऊंगा। जैसे ही मैं शूटिंग से वापस आता हूं उसे मटन ख‍िलाऊंगा, यही तय हुआ था।'

'जिस तरह से सुशांत गया, वह विनाशकारी था'

'द फैमिली मैन' एक्‍टर ने इसी दौरान बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर पढ़कर उन्‍हें यकीन नहीं हुआ था। वह कहते हैं, 'मुझे दुख हो रहा है। उसकी मौत ने मुझे 2 महीने तक परेशान किया। जिस तरह से वह गया यह न केवल उसके परिवार के लिए विनाशकारी था, बल्कि उन सभी के लिए जो उसे इतने करीब से जानते थे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.