सूर्यकुमार यादव की जर्मनी में सफल सर्जरी IPL तक मैदान पर वापसी संभव

Updated on 18-01-2024 12:52 PM

सूर्यकुमार यादव की जर्मनी में ग्रॉइन की सफल सर्जरी हो चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में सूचना दी। सूर्या ने दूसरी बार ग्रॉइन इंजरी की सर्जरी कराई है, वह एक सप्ताह में भारत लौट सकते हैं।

सर्जरी के बाद सूर्यकुमार बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कराएंगे। जहां से उनके इस साल के IPL तक फिट होने की संभावना है।

म्युनिख में हुआ ऑपरेशन
दुनिया के नंबर-1 टी-20 बैटर सूर्यकुमार यादव की सर्जरी बुधवार को म्यूनिख के एक्सपर्ट डॉक्टर्स की निगरानी में हुई। उनसे पहले केएल राहुल ने भी 2022 में म्यूनिख में ही स्पोर्ट्स हर्निया का ऑपरेशन करवाया था। राहुल एक महीने बाद फिट होकर खेलने लगे थे, लेकिन सूर्या को फिट होने में 2 महीने तक का समय लग सकता है।

साउथ अफ्रीका में एंकल इंजरी भी हुई थी
सूर्या पिछले महीने साउथ अफ्रीका में टी-20 इंटरनेशनल खेलने के दौरान इंजर्ड हुए थे। उन्हें फील्डिंग के दौरान एंकल में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनकी एंकल सर्जरी हुई थी। उस सर्जरी के बाद अब उनकी स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी भी हुई। 2 सर्जरी होने के कारण ही उन्हें फिट होने में ज्यादा समय लगेगा।

IPL तक फिट हो जाएंगे, वर्ल्ड कप भी खेलेंगे
क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, BCCI सूत्रों ने बताया कि सूर्यकुमार यादव इस साल के IPL तक फिट हो जाएंगे। टूर्नामेंट के मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की संभावनाएं हैं। IPL के ठीक बाद एक जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप भी शुरू होगा। सूर्या इसके लिए भी फिट हो जाएंगे।'

वर्ल्ड कप को देखते हुए ही NCA ने करवाई सर्जरी
नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) भारत में क्रिकेटर्स की फिटनेस और ट्रेनिंग का ध्यान रखती है। NCA ने ही जनवरी में सूर्या की सर्जरी करवाने पर जोर दिया था, ताकि वह वर्ल्ड कप से पहले तक पूरी तरह फिट हो सकें। वह जर्मनी जाने से पहले NCA में ही रिहैब कर रहे थे।

NCA के ही गाइडेंस में पिछले साल जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की भी सर्जरी हुई थी। तीनों ही खिलाड़ी कुछ महीने तक क्रिकेट से दूर रहे, लेकिन वनडे वर्ल्ड तक पूरी तरह फिट हो गए। भारत वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा और रनर-अप रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.