सूर्यकुमार यादव ने छक्कों की बारिश से बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तानी ओपनर छूटा पीछे

Updated on 29-09-2022 06:29 PM
टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जलवा इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एकतरफा देखने को मिल रहा है। बुधवार 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने छक्कों की बारिश से इस साल टी20आई क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

दरअसल, सूर्यकुमार यादव एक साल में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान टीम के ओपनर मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने पिछले साल 42 छक्के इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में जड़े थे। 2021 में ही न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 41 छक्के टी20आई क्रिकेट में जड़े थे, लेकिन अब सूर्या इनसे आगे निकल गए हैं।    
 
दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 45 छक्के जड़ दिए हैं। उन्होंने इस साल 21 मैच खेले हैं। वे इस साल सबसे खतरनाक टी20आई बल्लेबाज नजर आए हैं। उन्होंने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और तब से फॉर्म के कारण ड्रॉप नहीं हुए हैं। यहां तक कि प्लेइंग इलेवन से भी उनको बाहर नहीं किया गया है, भले ही कॉम्बिनेशन कुछ भी रहा हो। उन्होंने कई पारियों में ओपनिंग भी की है।
 

45 – सूर्यकुमार यादव (2022)*
42 – मोहम्मद रिजवान (2021)
41 – मार्टिन गप्टिल (2021)
37 – एविन लुईस (2021)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.