सूर्यकुमार यादव और इस खिलाड़ी ने किया नागपुर में डेब्यू, ऑस्ट्रेलिया के उड़ा देंगे होश!

Updated on 09-02-2023 06:53 PM
नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में टॉस से ठीक पहले दो खिलाड़ियों को डेब्यू हुआ। नागपुर टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने दो नए खिलाड़ी को अपने टेस्ट प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में विस्फोटक अंदाज में अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्यकुमार यादव को डेब्यू को मौका दिया गया है। सूर्यकुमार को भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टेस्ट कैप पहनाया है। सूर्यकुमार इससे पहले भारत के लिए वनडे और टी20 में भी अपना डेब्यू कर चुके हैं।


सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के नंबर एक बल्लेबाज हैं। वह भारत के लिए 48 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 46.53 की औसत से 1675 रन बना चुके हैं, जिसमें तीन शतक और 13 अर्धशतक शामिल है। वहीं सूर्या को भारत के लिए 20 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 433 रन बनाए हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को भी टेस्ट कैप दिया गया है। इस भरत को सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कैप पहनाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए केएस भरत को ईशान किशन से ऊपर तरजीह दी गई है। दोनों ही खिलाड़ियों से टीम इंडिया को बड़ी उम्मीदें हैं।
    ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

    भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हालांकि टॉस का सिक्का उनके पक्ष में नहीं गिरा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने नागपुर के टर्निंग ट्रैक को देखते हुए अपनी टीम में दो स्पिनर नाथन लियोन और टॉड मर्फी को शामिल किया है। वहीं टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर रखे हैं जिसमें रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल शामिल हैं।
    भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

    ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.