गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम हैं सूर्यकुमार, एंडी फ्लावर क्यों दे रहे हैं ऐसी चेतावनी?

Updated on 16-01-2023 06:17 PM
अबु धाबी: आईएलटी20 के पहले सीजन में गल्फ जाइंट्स फ्रेंचाइजी को कोचिंग दे रहे जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव जैसे 360 डिग्री खिलाड़ी गेंदबाजों के लिए बहुत सारी समस्याएं पैदा करते हैं और उन्हें अपनी लाइन और लेंथ से भटका देते हैं। 32 वर्षीय सूर्यकुमार शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने हाल ही में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान अपना तीसरा टी20 शतक जड़ा था।
उन्होंने कहा, 'सूर्यकुमार जैसे 360 डिग्री खिलाड़ी गेंदबाजों के लिए बहुत परेशानी पैदा कर रहे हैं। तेज गेंदबाज अपनी सर्वश्रेष्ठ लेंथ से भटक सकते हैं और बल्लेबाज कीपर या फाइन लेग पर स्कूप कर सकते हैं। हम अब तेज गेंदबाजों के खिलाफ शॉर्ट थर्ड मैन पर रिवर्स स्वीप भी देख रहे हैं। जो रूट यहां भी उस तरह का शॉट लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'
    उन्होंने कहा, 'इन कौशलों को देखना अच्छा लगता है। इन शॉट्स को खेलने के लिए साहस की जरूरत होती है। खेल अधिक विविधता और कौशल की अधिक रेंज की मांग कर रहा है और खिलाड़ी इसे हासिल करने के तरीके ढूंढ रहे हैं।'
    हाल के दिनों में, टी20 क्रिकेट में कम स्ट्राइक पर खेलने के लिए खेल के कई बड़े दिग्गजों की आलोचना की गई है। यह पूछने पर कि क्या टी20 क्रिकेट में इस तरह के कम स्ट्राइक रेट से खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए जगह है, फ्लावर ने कहा कि अलग तरह के खिलाड़ियों की भूमिका होती है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि एक कोच और कप्तान टीम को कैसे संतुलित कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा, 'हम सभी निश्चित रूप से आक्रामकता पसंद करते हैं, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि विभिन्न प्रकार के खिलाड़ियों के लिए एक भूमिका है। यह चयनकर्ताओं और कोच और कप्तान पर निर्भर करता है कि वे इसे कैसे संतुलित करते हैं। लेकिन निश्चित रूप से आक्रामक बल्लेबाजी महत्वपूर्ण है, लेकिन क्रिकेट में तेजी से स्कोरिंग करने के अलग-अलग तरीके हैं।'

    54 साल के फ्लॉवर आईएलटी20 के अलावा आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स को भी कोचिंग दे रहे हैं। उनके पास कोच के रूप में दुनिया भर की विभिन्न लीगों में असाइनमेंट भी हैं और वह इस चुनौती का आनंद ले रहे हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.