सूर्यकुमार को दूसरी बॉल पर मिला जीवनदान अंपायर को फिर लगी बॉल

Updated on 04-12-2023 02:31 PM

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5वें टी-20 में 6 रन से हराकर सीरीज 4-1 के अंतर से जीत ली। बेंगलुरु में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को दूसरी बॉल पर जीवनदान मिला। अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड किए, वहीं अंपायर को इस मुकाबले में भी बॉल लगी।

ऑस्ट्रेलिया के बेन मैक्डरमॉट का मिसटाइम सिक्स 98 मीटर दूर गया। आखिरी ओवर में अंपायर ने वाइड बॉल नहीं दी तो कंगारू टीम के कप्तान मैथ्यू वेड गुस्सा हो गए और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 2 गेंदों पर 2 विकेट लेकर मैच पलटा।

1. सूर्यकुमार को दूसरी बॉल पर मिला जीवनदान
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपनी दूसरी ही बॉल पर जीवनदान मिल गया। पांचवें ओवर में बेन ड्वारशस ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ बॉल फेंकी। सूर्यकुमार ड्राइव करने गए लेकिन बॉल टॉप एज लगकर पॉइंट की दिशा में चली गई। यहां बेन मैक्डरमॉट ने हवा में डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश की, बॉल उनके हाथ से टकराई लेकिन कैच पूरा नहीं हो सका।

जीवनदान के वक्त सूर्यकुमार 1 रन पर ही बैटिंग कर रहे थे। वह इसका फायदा नहीं उठा सके और 5 रन बनाकर ड्वारशस का ही शिकार हुए। उनका कैच भी मैक्डरमॉट ने ही पकड़ा।

2. मैक्डरमॉट का मिसटाइम सिक्स 98 मीटर दूर गया
ऑस्ट्रेलिया के बेन मैक्डरमॉट ने 98 मीटर लंबा सिक्स लगाया, लेकिन इस बॉल पर गेंद टॉप एज लेकर बाउंड्री के बाहर गई। चौथे ओवर की चौथी बॉल पर मैक्डरमॉट आगे निकलकर आए, आवेश खान ने शॉर्ट पिच गेंद फेंक दी। मैक्डरमॉट ने तेजी से बैट घूमाया और बॉल मिड-विकेट की दिशा में स्टेडियम की छत से टकराई।

मैक्डरमॉट का सिक्स 98 मीटर लंबा रहा, वह सीरीज का सबसे लंबा सिक्स लगाने से चूक गए। ये रिकॉर्ड भारत के रिंक सिंह के नाम है, जिन्होंने चौथे टी-20 में बेन ड्वारशस के खिलाफ 100 मीटर लंबा सिक्स लगाया था।

3. बिश्नोई को फिर पहले ओवर में सफलता
भारत के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने एक बार फिर टीम को अपने स्पेल के पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। इस बार उन्होंने अटैकिंग ओपनर ट्रैविस हेड को बोल्ड किया। 5वें ओवर की पांचवीं बॉल बिश्नोई ने गुड लेंथ पर फ्लिपर फेंकी, हेड बैकफुट पर पंच करने गए लेकिन गेंद स्टंप्स से जा लगी। हेड 28 रन बनाकर आउट हुए और ऑस्ट्रेलिया को 47 रन पर दूसरा झटका लगा।

बिश्नोई ने लगातार 5वें टी-20 में विकेट लिया, पांचों बार उन्होंने पहला विकेट बोल्ड के रूप में लिया और 4 बार उन्हें अपने स्पेल के पहले ही ओवर में विकेट मिल गया। चौथे टी-20 में उन्होंने जोश फिलिप और तीसरे में जोश इंग्लिस को बोल्ड किया। जबकि पहले और दूसरे टी-20 में उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को बोल्ड किया था। तीसरे टी-20 में इंग्लिस को उन्होंने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में आउट किया था, बाकी चारों विकेट उन्हें पहले ओवर में मिले।

4. मुकेश कुमार ने 2 गेंदों पर 2 विकेट लेकर पलटा मैच
ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 4 ओवर में 37 रन की जरूरत थी। यहां टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार 17वां ओवर फेंकने आए। शुरुआती 2 गेंदों पर उनके खिलाफ 5 रन बन गए लेकिन तीसरी और चौथी गेंद पर मुकेश ने 2 विकेट झटक लिए। आखिरी 2 गेंदों पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया और अपना ओवर 5 रन देकर ही खत्म कर दिया। उन्होंने बेन ड्वारशस और मैथ्यू शॉर्ट को आउट किया।

मुकेश ने फिर 19वें ओवर में भी बेहतरीन गेंदबाजी की। यहां कंगारू टीम को 12 बॉल पर 17 रन की जरूरत थी। मुकेश ने ओवर में 7 ही रन दिए और आखिरी ओवर में भारत को डिफेंड करने के लिए 10 रन मिले। मुकेश ने जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट और बेन ड्वारशस के विकेट लिए।

5. आखिरी ओवर में वाइड नहीं देने पर गुस्सा हुए कंगारू कप्तान
ऑस्ट्रेलिया को पारी के 20वें ओवर में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी। ओवर की पहली गेंद अर्शदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड को बाउंसर फेंकी। इसे लेग अंपायर ने वाइड करार नहीं दिया, वेड ने अंपायर से वाइड देने की मांग की लेकिन अंपायर अपील को नकार दिया। इस पर वेड गुस्सा हुए और आउट होने के बाद भी नाराजगी जताते नजर आए।

मैथ्यू वेड आखिरी ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके और 22 रन के स्कोर पर कैच आउट भी हो गए। उनके विकेट के बाद टीम को 3 गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी, जिसे टीम हासिल नहीं कर सकी।

6. अंपायर को फिर लगी बॉल
पांचवें टी-20 में अंपायर को एक बार फिर बॉल लगी। अंपायर को चौथे टी-20 में भी बॉल लगी थी। इस बार मैच के आखिरी ओवर में ऐसा हुआ। 20वें ओवर की पांचवीं बॉल अर्शदीप सिंह ने फुलर लेंथ फेंकी, नाथन एलिस ने सामने की ओर तेज शॉट खेला और बॉल सीधे अर्शदीप की ओर आ गई। बॉलर ने गेंद की ओर हाथ लगाया लेकिन बॉल उनके हाथ से टकराकर फील्ड अंपायर अनंत पद्मनाभन से जा लगी। हालांकि हाथ से टकराने के बाद गेंद की स्पीड कम हो गई और अंपायर को ज्यादा चोट नहीं आई।

7. अर्शदीप ने आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड किए
ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 6 गेंदों पर जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी। अर्शदीप सिंह ने कंगारू टीम के कप्तान मैथ्यू वेड को पहली गेंद बाउंसर फेंकी। अगली गेंद यॉर्कर रही, जिस पर कोई रन नहीं बना और तीसरी गेंद वेड कैच आउट हो गए। चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर 1-1 रन बना और ऑस्ट्रेलिया 6 रन से करीबी मुकाबला हार गया।

अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ओवर में 14 रन दिए, लेकिन आखिरी 3 ओवर में 24 ही रन खर्चे। उन्हें बेन मैक्डरमॉट और मैथ्यू वेड के 2 अहम विकेट भी मिले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.