सूर्यगढ़ा सीट: एक भूमिहार निर्दलीय उम्मीदवार ने सियासी जंग को बनाया दिलचस्प, इस बार JDU-RJD दोनों की राह आसान नहीं

Updated on 04-11-2025 01:21 PM
पटना: सूर्यगढ़ा विधासनसभा की चुनावी जंग के त्रिकोणात्मक संघर्ष में फंसते ही केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। लेकिन इससे इतर सूर्यगढ़ा का संघर्ष इस बात का भी गवाह बनने जा रहा है कि उसे राजनीतिक लटके-झटके वाला दलीय प्रत्याशी चाहिए या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जनता का आदमी। दिलचस्प तो यह है कि सूर्यगढ़ा विधानसभा का चुनाव लगभग तीन दशक के बाद उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां एक निर्दलीय उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद उर्फ अशोक सिंह दलीय प्रत्याशी रामानंद मंडल(जदयू) और राजद के उम्मीदवार प्रेम सागर को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। जानिए सूर्यगढ़ा विधासनसभा क्यों इस बार हॉट सीट बन गया है।


सूर्यगढ़ा पर ललन सिंह का दांव!

सूर्यगढ़ा विधासनसभा सीट तब से हॉट सीट बन गया जब केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने वहां के सीटिंग विधायक को टिकट से वंचित कर दिया। इस टिकट को न देने को सही करार देने के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने दो तर्क भी दिए। पहला यह कि लखीसराय का आतंक (सीटिंग विधायक प्रहलाद यादव) को टिकट किसी भी हाल में नहीं मिलेगा। दूसरा यह कि 2020 में सूर्यगढ़ा विधासनसभा जदयू की सीट रही थी। राजद के विधायक रहे प्रहलाद यादव की भागीदारी इसलिए मांगी जा रही थी कि उन्होंने शक्ति परीक्षण में नीतीश सरकार को गिरने से बचाया था। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के प्रयास से राजद विधायक प्रहलाद यादव भाजपा में आए थे। यही वजह भी है कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के लिए ये सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है।

निर्दलीय उम्मीदवार का भविष्य

सूर्यगढ़ा विधासनसभा की जनता आमतौर पर दलीय प्रत्याशी को ही जीत दिलाती रही है। पर यहां की जनता ने निर्दलीय प्रत्याशियों को भी जीत दिलाई है। 1977 बिहार में संपूर्ण क्रांति के लिए जाना जाता है। एक क्रांति उस वर्ष सूर्यगढ़ा में भी हुई। यहां की जनता ने तब से प्रत्याशी को नकारते रामजी मंडल को जिताया। तब रामजी मंडल ने एक लाख 18 हजार से भी ज्यादा वोटों से CPI की उम्मीदवार सुनैना शर्मा को हराया था। 1995 विधानसभा चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार के प्रति जनता का विश्वास बना और तब प्रहलाद यादव ने महागठबंधन से सीपीआई के उम्मीदवार प्रमोद शर्मा को हराया था। 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने रामानंद मंडल को चुनावी जंग में उतारा है तो महागठबंधन ने राजद के उम्मीदवार प्रेम सागर को। इन दोनों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार रवि शंकर सिंह उर्फ अशोक सिंह ने उतर कर मुकाबले को त्रिकोणात्मक बना डाला है।

क्या है सूर्यगढ़ा का सोशल इंजीनियरिंग?

सूर्यगढ़ा विधासनसभा क्षेत्र में भूमिहार और कुर्मी जाति का वर्चस्व है। इसके बाद यादवों की संख्या ज्यादा है। इस बार कुर्मी और यादव के दलीय उम्मीदवार खड़े हैं।लेकिन भूमिहार जाति को किसी भी प्रमुख दल ने टिकट नहीं दिया है। यहां के चुनाव को संतुलित करने में पासवान के साथ वैश्य और अतिपिछड़ा वोट का बहुत महत्व है। जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल के साथ जदयू के आधार वोट कुर्मी के साथ-साथ एनडीए के साथी दलों का भी वोट है। राजद के उम्मीदवार प्रेम सागर के साथ एमवाई समीकरण के एक बड़े आधार के साथ साथी दलों का भी जातीय गणित है।

निर्दलीय उम्मीदवार भी कम नहीं

समग्रता में निर्दलीय प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह की छवि जनता के आदमी की तरह बन रही है। 2020 विधानसभा चुनाव हारने के बाद पिछले पांच वर्षों से क्षेत्र में लगातार बने रहने के कारण हर जाति में इनकी पकड़ है। अपनी जाति से किसी को टिकट न देने के कारण भूमिहार वोटरों का समर्थन रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह की तरफ झुकता दिखाई दे रहा है। अब ऐसे में जो उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार की जाति के जितने वोटों में सेंधमारी कर पाएगा, उसकी स्थिति उनकी उतनी ही अच्छी हो पाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.