सूर्य नमस्कार! 6 महीने में तीसरा शतक, रिकॉर्ड बुक तहस-नहस, अब रोकना मुश्किल नहीं नामुमकिन है

Updated on 08-01-2023 07:05 PM
राजकोट: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे, आखिरी और निर्णायक टी-20 में नॉटआउट 112 रन की वो पारी खेली, जिसे देख हर कोई सूर्य नमस्कार करने लगा। भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से ही सूर्यकुमार यादव तहलका मचा रहे हैं। उनकी इस पारी से भारत ने पांच विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवर में महज 137 रन पर आउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।

सूर्या ने रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दिया

  • सूर्यकुमार ने मात्र 45 गेंद पर शतक जड़ा जो कि भारत की ओर से टी-20 का दूसरा सबसे तेज शतक रहा।
  • इस साल का भारत की ओर से पहला शतक जड़ने वाले सूर्य के टी20 करियर का यह कुल तीसरा शतक है।
  • टी20 इंटरनेशनल में सूर्या से ज्यादा शतक अब सिर्फ भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (4) के नाम है।
  • जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले शतक के बाद 6 महीने के अंदर ही तीसरा शतक जड़ दिया।
  • इतने कम समय में तीन टी-20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए सूर्यकुमार।
  • तीनों सेंचुरी ओपनिंग पोजिशन से नीचे आकर ठोकने के बाद मैक्सवेल-मिलर समेत 6 प्लेयर्स को पछाड़ा।
  • टी-20 इंटरनेशनल करियर में सबसे कम 843 गेंदों में 1500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।
  • टी-20 इंटरनेशनल में 10वीं चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच, अब सिर्फ विराट (15) रोहित (12) ही सूर्या से आगे।

सारे शॉट पावरप्ले के बाद

सूर्या पावरप्ले के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर मैदान पर उतरे और आठवें ओवर की पहली गेंद पर पहला चौका जड़ा जोकि उनकी कुल चौथी बॉल थी। इसके बाद वह नहीं रुके। इस पारी के दौरान मैदान का शायद ही कोई कोना रहा होगा जहां सूर्या ने गेंद नहीं पहुंचाई होगी। 13वें ओवर में अटैक पर आए मदुशंका पर उन्होंने दो सिक्स और एक फोर लगाकर 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्हें रोकने के लिए तीक्षणा अटैक पर आए तो इस स्पिनर की लगातार तीन गेंदों पर चौका और दो छक्का जड़कर श्रीलंकाई टीम के होश उड़ा दिए। अब सूर्या अपनी मर्जी से बाउंड्री जड़ने लगे और श्रीलंकाई गेंदबाज सिर्फ कोटे के ओवर्स खत्म करने के इरादे से गेंद फेंकते नजर आए। पारी की अंतिम गेंद को भी सूर्य ने चौके के लिए भेजा और मुस्कुराते हुए पवेलियन लौटे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.