BBC के दफ्तरों में इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट का सर्वे खत्‍म, बाहर निकलीं टीमें

Updated on 17-02-2023 06:34 PM
नई दिल्‍ली: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के दफ्तरों में इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट का सर्वे खत्‍म हो गया है। यह सर्वे करीब तीन दिन तक चला। दिल्‍ली और मुंबई के दफ्तर से करीब 59 घंटे बाद इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट की टीमें वापस निकलीं। सर्वे के दौरान इनकम टैक्‍स अधिकारियों ने चुनिंदा कर्मचारियों के फाइनेंशियल डेटा जुटाए। साथ ही न्‍यूज ऑर्गनाइजेशन के इलेक्ट्रॉनिक और कागजी डेटा की कॉपी भी बनाईं।
इनकम टैक्‍स विभाग ने मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे सर्वे ऑपरेशन शुरू किया था। टैक्‍स चोरी की जांच के तहत बीबीसी के दिल्‍ली और मुंबई कार्यालयों में यह ऑपरेशन हुआ था। टैक्‍स अधिकारियों ने बुधवार को ही कह दिया था कि यह प्रक्रिया कुछ और समय जारी रहेगी। उन्होंने कहा था, 'ऑपरेशन कब पूरा होगा, यह मौके पर मौजूद दलों पर निर्भर करता है।'
यह सर्वे इंटरनेशनल टैक्‍सेशन और बीबीसी की सहायक कंपनियों के ‘ट्रांसफर प्राइसिंग’ से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए किया गया। इस दौरान सर्वे टीम ने वित्तीय लेनदेन, कंपनी स्‍ट्रक्‍चर और समाचार कंपनी के बारे में अन्य विवरण पर जवाब मांगा। सबूत जुटाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आंकड़ों की प्रतियां बनाईं। विपक्षी दलों ने बीबीसी के खिलाफ इनकम टैक्‍स विभाग की कार्रवाई की निंदा की थी। उसने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया।

बीबीसी के दो-भाग वाली डॉक्‍यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को प्रसारित किए जाने के कुछ सप्ताह बाद यह कार्रवाई हुई। इस सर्वे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी दलों के बीच तीखी राजनीतिक बहस शुरू हो गई। यह कार्रवाई जिस समय की गई है, विपक्ष ने उसे लेकर सवाल उठाए। बीजेपी ने बीबीसी पर भारत के खिलाफ ‘जहरीली रिपोर्टिंग’ का आरोप लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.