भोपाल रेल मंडल में चौथी लाइन का सर्वे जारी:34 ट्रेनों का 18 से 25 मिनट का समय बचेगा

Updated on 27-11-2024 01:46 PM

भोपाल रेल मंडल में अब चौथी रेलवे लाइन भी बिछाई जाएगी। जिसका सर्वे चल रहा है। भोपाल रेल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खंडवा से इटारसी और इटारसी से भोपाल होते हुए बीना तक रेलवे ट्रैक का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। जल्द ही इस रूट पर नए ट्रैक का निर्माण होगा। जिससे इस रूट पर ट्रेनों को गति मिलेगी और संख्या बढ़ेगी। भोपाल से बीना चौथी लाइन, भोपाल से इटारसी चौथी लाइन और साथ ही इटारसी-खंडवा रूट का भी तीसरी-चौथी लाइन का सर्वे चल रहा है।

यह होगा फायदा भोपाल- इटारसी रेल लाइन पर मालगाड़ी अथवा यात्री गाड़ी के भोपाल स्टेशन से रवाना करने के बाद निशातपुरा- भोपाल के बीच करीब 20 मिनट तक रेल ट्रैफिक बंद रहता था। लेकिन, अब बीना की ओर से आने वाली ट्रेनों के लिए दो ट्रैक होंगे और भोपाल से बीना अप डाउन ट्रेनों के लिए भी दो ट्रैक होंगे। भोपाल से इटारसी होते हुए खंडवा के रूट पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट आसान हो जाएगा। साथ ही सामान के परिवहन में भी काफी लाभ होगा।

भुसावल-खंडवा ट्रैक से जोड़ा जाएगा डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि ये सर्वे पूरा होने के बाद बीना से भोपाल और इटारसी होते हुए 4 लाइन का ट्रैक बनाया जाएगा। जो कि भुसावल-खंडवा के बीच बनाए जा रहे 4 लाइन ट्रैक से जुड़ेगा। भुसावल-खंडवा के बीच 131 किमी लंबी तीसरी और चौथी लाइन की परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। त्रिपाठी ने बताया कि भुसावल-खंडवा तीसरी और चौथी लाइन की 131 किमी की परियोजना मुंबई और प्रयागराज रूट को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण तीन परियोजनाओं में से एक है। जिसकी घोषणा रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को की। परियोजना की कुल लागत लगभग 7,927 करोड़ रुपए है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। मप्र के खंडवा और चित्रकूट जिले को जोड़ा जाना है। इन दोनों जिलों के 1,319 गांव और लगभग 38 लाख आबादी को कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी

तीसरी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में जनवरी में नया टाइम-टेबल लागू होने के साथ ही शताब्दी-राजधानी समेत भोपाल की ओर आवाजाही करने वाली 34 ट्रेनों के 18 से 25 मिनट तक बचने लगेंगे। रेलवे का दावा है कि बीना से झांसी के बीच तीसरी रेल लाइन का काम दिसंबर में पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि एलएचबी कोच वाली ट्रेनों को दिल्ली से भोपाल तक औसतन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकेगा। शताब्दी-राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 160 तक हो जाएगी। रेल अधिकारियों का कहना है कि अभी ओवरऑल 110 की औसत स्पीड मेंटेन हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.