जिला प्रशासन की टीम के साथ सर्वे पूरा:मेट्रो का दूसरा रूट... चिकलोद रोड पर 170 निर्माण चिह्नित

Updated on 28-12-2024 12:19 PM

भदभदा चौराहे से रत्नागिरी तिराहे तक मेट्रो की दूसरी लाइन पुल बोगदा पर पहली लाइन से क्रॉस हो रही है। यहां बनने वाले जंक्शन के लिए चिकलौद रोड पर 2.7 किलोमीटर में मेट्रो की टीम ने जिला प्रशासन के साथ सर्वे पूरा कर लिया है। इस रूट पर करीब 170 निर्माण चिह्नित किए हैं।

इनमें से 100 शेड और 70 से ज्यादा पक्के निर्माण हैं। एसडीएम शहर दीपक पांडे ने बताया कि मेट्रो टीम के साथ सर्वे कर लिया है। मेट्रो के चिह्नित निर्माण की रिपोर्ट देने के बाद उसे खाली कराने की प्लानिंग तैयार की जाएगी। इसमें निजी जमीन वालों को मुआवजा आदि तय करने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके अलावा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए भी मुआवजा राशि तय की जाएगी। इसके लिए मेट्रो रेल कंपनी द्वारा प्रशासन को राशि दी जाएगी।

सिर्फ 30% तक ही निजी जमीन...

मेट्रो का दूसरा रूट भदभदा से डिपो चौराहा, जवाहर चौक, रोशनपुरा, लालपरेड, चिकलौद रोड से पुल बोगदा होते हुए जाएगा। यहां बनने वाले जंक्शन के लिए चिकलोद रोड पर सर्वे सबसे महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि यहां 70% लोगों ने सड़क के दोनों ओर सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रखे हैं। जिंसी चौराहे से लिली टॉकीज तक चिकलोद रोड के 10-10 मीटर के दायरे में आ रहे दुकान व मकान चिह्नित किए गए हैं। भदभदा चौराहे से रत्नागिरि तक 13 किमी के मेट्रो रूट के निर्माण के साथ ही इस रूट पर मेट्रो के 13 स्टेशन भी बनेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.