दुर्ग में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा

Updated on 19-03-2026 12:39 PM
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा स्थित बोरई इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा मारा।

जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद 599 गैस सिलेंडर और 2841 किलो एलपीजी जब्त किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि यहां कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के जरिए ‘गो गैस’ और ‘गैस प्वाइंट’ नाम से सिलेंडर सप्लाई हो रही थी।

यह सप्लाई डीलरों के माध्यम से सीधे ग्राहकों तक पहुंच रही थी। अधिकारियों के अनुसार यह काम सार्वजनिक वितरण प्रणाली से अलग समानांतर रूप में चल रहा था, जो नियमों के खिलाफ है।

599 सिलेंडर मौके से बरामद

टीम को मौके पर कुल 599 गैस सिलेंडर मिले। साथ ही गैस भरने के लिए तीन बड़े टैंक (बुलेट) भी पाए गए, जिनमें करीब 2841 किलो एलपीजी स्टोर था। जांच के दौरान फैक्ट्री में सिलेंडरों की पेंटिंग की जा रही थी, उन पर वजन और एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी दर्ज की जा रही थी।

वैध दस्तावेज नहीं मिले

अधिकारियों ने संबंधित कागजात मांगे तो कंपनी कोई जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। कंपनी के स्टॉक रजिस्टर और मौके पर मौजूद सिलेंडरों की संख्या में अंतर भी पाया गया। इससे रिकॉर्ड संधारण में गंभीर लापरवाही स्पष्ट हुई।

डीलर से कांट्रेक्ट भी नहीं

कंपनी के मैनेजर ने बताया कि ‘अतुल रबर’ नाम की फर्म को डीलर के रूप में गैस सप्लाई की जाती है। जांच में इस डीलर से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज या अनुबंध प्रस्तुत नहीं किया जा सका। कंपनी के पास समानांतर मार्केटिंग के लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन या रेटिंग सर्टिफिकेट भी नहीं मिला।

कलेक्टर को नहीं थी जानकारी

जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे कारोबार की जानकारी कलेक्टर को नहीं दी गई थी। कंपनी बिना अनुमति गैस का कारोबार कर रही थी। बिना अनुमति बिक्री, स्टॉक और कीमत की जानकारी प्रदर्शित नहीं करना, सही रिकॉर्ड नहीं रखना, जरूरी प्रमाण पत्र नहीं दिखाना जैसे कई नियमों का उल्लंघन पाया गया।

खाद्य नियंत्रक बोले- लगातार कालाबाजारी पर होगी जांच

दुर्ग के खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने कहा कि कालाबाजारी पर लगातार नजर रखी जा रही है। पहले भी कई बार सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। जहां-जहां शिकायत मिलती है, वहां जांच की जाती है। विभाग औचक निरीक्षण भी कर रहा है। आगे भी ऐसे मामलों में सख्ती जारी रहेगी, ताकि आम लोगों को गैस की सही सप्लाई मिल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.