जमानत के बावजूद रिहाई में देरी टालने के लिए सुप्रीम गाइडलाइंस... बेल की शर्त में ढिलाई पर विचार हो सकेगा

Updated on 03-02-2023 06:23 PM
नई दिल्ली : जमानत के बाद भी रिहाई में होने वाली देरी को टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइंस जारी किए हैं। जमानत मिलने के बाद भी कैदियों की रिहाई में कई बार जमानत की शर्त पूरा न होने की स्थिति में रिहाई में वक्त लगता है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइंस जारी किए हैं ताकि देरी को टाला जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर स्थानीय जमानती न हो तो कोर्ट ऐसी शर्त नहीं भी लगा सकता है। साथ ही कहा कि आर्थिक स्थिति का आंकलन कर जमानत की शर्त में छूट पर भी विचार हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए गाइडलाइंस
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब कोर्ट आरोपी या दोषी को जमानत देती है तो यह जरूरी होगा कि आदेश की सॉफ्ट कॉपी ईमेल के जरिये जेल सुपरिंटेंडेंट को भेजा जाए और उनके जरिये आरोपी को उसी दिन सॉफ्ट कॉपी मुहैया कराया जाए।
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किसी कारण आरोपी जमानत के आदेश के सात दिनों के भीतर रिहा नहीं किया जा सका हो तो जेल सुपरिंटेंडेंट की ड्यूटी है कि वह डीएलएसए के सेक्रेटरी को इस बारे में सूचित करें। फिर डीएलएसए पैरा वॉलंटियर या जेल विजिटिंग एडवोकेट की नियुक्ति करेगा और वह उक्त आरोपी से मिलेगा और कोशिश करेगा कि उसे जमानत की शर्त पूरा करवाकर रिहा कराया जाए।
  • सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि एनआईसी इस बात की कोशिश करे कि वह ई प्रिजन के लिए जरूरी फिल्ड तैयार करे जो सॉफ्टवेयर ऐसा होगा कि जब जमानत दी जाए उसके सात दिनों के भीतर अगर रिहाई न हो पाए तो एक ईमेल डीएलएसए को खुद ब खुद चला जाए। साथ ही जमानत की तारीख और रिहाई की तारीख भी उसमें दिखे।
  • शीर्ष अदालत ने यह भी कहा है कि डीएलएसए ऐसे मामले में आरोपी की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आंकलन भी करे और उसके लिए प्रोबेशन अधिकारी की मदद ले या फिर पैरा लीगल वॉलंटियर की मदद ले और कोर्ट के सामने रिपोर्ट पेश करे ताकि जमानत की शर्त में छूट दी जा सके।
  • साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर अंडर ट्रायल या दोषी यह कहता है कि वह जमानत पर रिहा होने के बाद जमानती बॉन्ड और मुचलका पेश कर देगा तो उसे अस्थायी जमानत देने पर कोर्ट विचार कर सकती है ताकि जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी जमानती और बेल बॉन्ड का इंतजाम कर सके।
  • सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर बेल बॉन्ड जमानत देने के एक महीने के भीतर पेश नहीं किया जा सका हो तो संबंधित कोर्ट संज्ञान ले सकता है कि क्या जमानत के कंडिशन को आसान किया जा सकता है। सु
  • सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि कई बार आरोपी और दोषी की जमानत पर रिहाई में स्थानीय स्योरिटी (स्थानीय जमानती) पेश न होने के कारण देरी होती है ऐसी स्थिति में कोर्ट इस कंडिशन को हटा भी सकती है।
  • इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एसके कौल की अगुवाई वाली बेंच के सामने कोर्ट सलाहकार गौरव अग्रवाल, एल. मैथ्यू और देवंश ए मोहता की ओर से सुझाव व रिपोर्ट पेश की गई। इससे पहले कोर्ट सलाहकार ने अडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से विमर्श किया था।
  • सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि केंद्र सरकार नालसा (नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी) से बातचीत करे और यह देखे कि क्या ई प्रिजन पोर्टल पर स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी और जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी को पहुंच (एक्सेस) दी जा सकती है ताकि बेहतर तालमेल से काम हो। केंद्र सरकार के अडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से कहा है कि वह अगली सुनवाई में निर्देश लेकर कोर्ट को अगवत कराएंगे। 31 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उच्च ज्यूडिशियरी से पारित आदेशों को सुरक्षित तौर पर प्रसारित करने के मद्देनजर एक फास्टर सॉफ्टवेयर लांच किया था। इस सॉफ्टवेयर के जरिये बिना किसी तीसरे पक्ष के छेड़छाड़ के फॉस्टर प्रणाली से गणतव्य तक ऑर्डर पहुंचेगा और िससे जमानत मिलने पर कैदियों की रिहाई के लिए आदेश समय पर पहुंच पाएगा और समय पर उसकी रिहाई हो पाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.