पंजाब में जिंदा जले कार सवार दो लोग, VIDEO:टायर फटने से हाईवे पर बेकाबू हुआ पेट्रोल टैंकर

Updated on 31-07-2025 02:28 PM

पंजाब के अमृतसर में आज (30 जुलाई) दोपहर पेट्रोल से भरे टैंकर का टायर फट गया, जिससे वह बेकाबू होकर एक ब्रेजा कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में आग लग गई और उसमें सवार एक युवती और युवक जिंदा जल गए। दोनों की वहीं मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार रेलिंग से टकराई और उसमें भीषण आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, कार धू-धू कर जलने लगी। हादसे के बाद पेट्रोल टैंकर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

वहीं फायर ब्रिगेड करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद सेना की टीम ने आकर कार को काटा और दोनों शव बाहर निकाले

हादसे में मारे गए दोनों लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन कार पर दिल्ली का नंबर है और रजिस्ट्रेशन किसी 'ढींगरा' नाम के व्यक्ति के नाम पर है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों पर्यटक हो सकते हैं।

टैंकर जालंधर से पेट्रोल लेकर आ रहा था- डीएसपी डीएसपी जंडियाला ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हुंदल पेट्रोल पंप जंडियाला का टैंकर जालंधर से पेट्रोल लेकर आ रहा था। टायर फटने के कारण वह पुल पर खड़ी कार से टकरा गया। इस टक्कर से कार रेलिंग पर चढ़ गई और उसमें आग लग गई। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। कार में सवार दोनों लोग बुरी तरह से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पेट्रोल का टैंकर भरा हुआ था लेकिन गनीमत रही कि वो नहीं फटा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.