सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच रिव्यू पिटिशन पर करेगी सुनवाई

Updated on 09-02-2023 05:56 PM
सुप्रीम कोर्ट: छावला रेप और मर्डर केस में बरी किए गए आरोपियों के खिलाफ दाखिल रिव्यू पिटिशन पर विचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तीन जजों की बेंच के गठन की सहमति दे दी है। दिल्ली के छावला इलाके में 19 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन लोगों को फांसी की सजा दी गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने तीनों को बरी कर दिया था, जिसके बाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दाखिल की गई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच के सामने दिल्ली पुलिस की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बुधवार को यह मामला उठाया और कहा कि तीनों दोषियों के खिलाफ ओपन कोर्ट में रिव्यू पिटिशन की सुनवाई होनी चाहिए। तीनों आरोपी अपराधी हैं। इन तीनों में से एक को पिछले महीने एक ऑटो ड्राइवर की हत्या के मामले में फिर से गिरफ्तार किया गया है। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच का गठन करेंगे, जिनमें वह खुद होंगे और साथ में जस्टिस एस रवींद्र भट्ट और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी होंगीं और रिव्यू पिटिशन की सुनवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि मामले में दाखिल रिव्यू पिटिशन पर ओपन कोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि तीन जजों की बेंच के गठन के बाद तीन जजों की बेंच इस बारे में फैसला लेगी। मामले में बुधवार को नया आवेदन दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल किया गया था। इसमें कोर्ट को बताया गया था था कि बरी किए गए आरोपियो में एक विनोद को मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने ऑटो ड्राइवर को लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर मर्डर कर दिया। 26 जनवरी 2023 को द्वारका नॉर्थ थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर विनोद को गिरफ्तार कर लिया।
    क्या है मामला
    घटना 9 फरवरी 2012 की है। द्वारका के छावला इलाके से एक 19 साल की लड़की को कार में अगवा कर उसके साथ बर्बर रेप के बाद उसकी हत्या की खबर ने सनसनी फैला दी थी। ट्रायल कोर्ट ने मामले में गति के साथ सुनवाई करते हुए 2014 में अपना फैसला सुनाया। आरोपियों को अपराधी मानते हुए मौत की सजा सुनाई, जिसे हाई कोर्ट ने भी उसी साल पुष्ट कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की, जिसने इसी साल 7 नवंबर को अपना फैसला सुनाया है। देश की सर्वोच्च अदालत ने केस की जांच में तमाम तरह की खामियों का जिक्र करते हुए तीनों आरोपियों को संदेह का लाभ दिया और उन्हें बरी करने का फैसला सुनाया था। इस फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दाखिल की गई है। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस और विक्टिम के पैरंट्स की ओर से रिव्यू पिटिशन दाखिल की गई है। पुलिस को इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मंजूरी भी मिल गई थी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.