सुपरटेक के होमबायर्स को मिलेगी राहत! 50,000 फ्लैट्स बनाने के लिए NBCC ने दिया यह ऑफर

Updated on 09-09-2024 11:48 AM
नई दिल्ली: मुश्किलों में घिरी रियल्टी कंपनी सुपरटेक के प्रोजेक्ट्स में फ्लैट खरीदने वाले हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी कंपनी एनबीसीसी ने सुपरटेक लिमिटेड के 17 प्रोजेक्ट्स को तीन साल में तीन चरणों में पूरा करने का प्रस्ताव दिया है। इन प्रोजेक्ट्स में कुल 50,000 अपार्टमेंट बनाए जाने हैं। सुपरटेक लिमिटेड को एक इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल द्वारा चलाया जा रहा है। कंपनी के प्रमोटर पर फंड की हेराफेरी समेत कई आरोप हैं। एनबीसीसी ने एनसीएलएटी से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में सुपरटेक के प्रोजेक्ट्स में एंट्री करने की अनुमति मांगी है। एनबीसीसी पहले ही आम्रपाली में यह काम कर रही है। इससे सुपरटेक के होमबायर्स को भी उम्मीद जगी है।

एनबीसीसी ने सुपरटेक की सभी परियोजनाओं को पूरा करने की लागत लगभग 9,500 करोड़ रुपये और रिसीवेबल्स 16,000 करोड़ रुपये आंकी है। इसमें अनबिके 10,000 अपार्टमेंट भी शामिल हैं जिनसे 14,000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। इनसॉल्वेंसी रेजॉल्यूशनल प्रोफेशनल ने निर्माण लागत 6,406 करोड़ रुपये आंकी थी। एनबीसीसी के मुताबिक विभिन्न परियोजनाओं के पूरा होने की संभावित समय अवधि 'डे जीरो' से 12 से 36 महीने तक होगी। डे जीरो में लैंड तक एक्सेस से लेकर मंजूरी प्राप्त करने और धन की उपलब्धता तक सब कुछ शामिल है।

होमबायर्स से सहयोग


फंड की उपलब्धता को अहम बताते हुए एनबीसीसी ने प्रोजेक्ट अकाउंट मांगा है, जिसके लिए शुरुआती 100 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। साथ ही कंपनी ने स्थानीय अधिकारियों, सुपरटेक और होमबायर्स से भी सहयोग मांगा है। एनबीसीसी ने काम की वास्तविक लागत पर 8% और एक परसेंट मार्केटिंग फीस लगाने का प्रस्ताव रखा है। पहले चरण में शुरू की जाने वाली सात परियोजनाओं में लगभग आधे अपार्टमेंट (करीब 13,000) डिलीवर किए जा चुके हैं। दूसरे और तीसरे चरण में पजेशन का स्तर कम है।

एनबीसीसी ने एनसीएलएटी द्वारा नियुक्त एक समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा है। इसमें बैंकों और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ-साथ इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल भी शामिल होंगे। यह समिति प्रोजेक्ट को पूरा करने, होमबायर्स से पैसा लेने, अनबिके फ्लैट्स को को बेचने और बैंकों को बकाये के भुगतान पर फैसला करेगी। कई होमबायर्स ने एनबीसीसी के प्रस्ताव का समर्थन किया है। इसकी वजह यह है कि एनबीसीसी एक सरकारी कंपनी है और उसने आम्रपाली के होमबायर्स को पजेशन देने में अच्छी प्रोग्रेस की है। सुपरटेक के प्रमोटर और निलंबित डायरेक्टर राम किशोर अरोड़ा पर कई तरह के आरोप है। यूनियन बैंक ने सुपरटेक के खिलाफ इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग शुरू की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.