GIS में डिस्प्ले हुई लैंबोर्गिनी, पोर्शे जैसी सुपरकार:जबलपुर में बना एंटी माइंस आर्मी व्हीकल देखने पहुंचे देशी-विदेशी मेहमान

Updated on 25-02-2025 11:30 AM

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन इन्वेस्टर्स और डेलीगेट्स के लिए मानव संग्रहालय में डिस्प्ले की गई सुपर कार और सुपर बाइक आकर्षण का केन्द्र रहीं। समिट में लगाई गई प्रदर्शनी में आर्मी के लिए जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में बनाया गया माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल (MPV) देखने बड़ी संख्या में देसी-विदेशी मेहमान पहुंचे। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक एम्बुलेंस के अलग-अलग सेगमेंट भी लोगों ने देखे।

सुपर कार को देखने लगी भीड़ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लगाई गई मोबिलिटी एक्सपो में लेंबोरगिनी, पोर्शे, फरारी, जैसी सुपर कार डिस्प्ले की गई थीं। कावासाकी निन्जा H2R, कावासाकी निन्जा ZX-10R, और कावासाकी Z900, सुजुकी हायबूशा और होंडा CBR1000RR-R जैसी सुपर बाइक भी डिस्प्ले की गई थीं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में डेलीगेट्स भी पहुंचे।

आयशर कंपनी की ईवी एम्बुलेंस भी देखी मोबिलिटी एक्सपो में आयशर कंपनी की इलेक्ट्रिक एम्बुलेंस भी डिस्प्ले की गई। इसमें एम्बुलेंस के तीन मॉडल दिखाए गए। इनमें एक हॉस्पिटल ऑन व्हील बस भी रखी थी।

ट्रेनों में उपयोग होने वाली मोटरें भी दिखाई गई ट्रेनों के लोको-मोटिव्स में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रिक मोटरें भी एक्सपो में डिस्पले की गईं। लोको मोटिव में यूज होने वाले इक्विपमेंट का प्रदर्शन किया गया।

आर्मी का माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल मुख्य आकर्षण का केन्द्र माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल (MPV) इस समिट का मुख्य आकर्षण है। यह वाहन आतंकवाद और नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को विस्फोटक हमलों से बचाने में कारगर साबित होगी। जंगलों में होने वाले आईईडी धमाकों और अन्य घातक हमलों के प्रभाव को कम करने के लिए यह वाहन विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

पूरी तरह 'मेक इन इंडिया' वाहन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में एमपी मोबिलिटी एक्सपो ने मप्र की ऑटोमोटिव सेक्टर में हुई प्रगति को प्रदर्शित किया। इनोवेशन और स्टेबिलिटी पर विशेष ध्यान देने के साथ ही इन्वेस्टर्स को एमपी मोबिलिटी एक्सपो से इस सेक्टर में सरकार के प्रयासों को दिखाया गया।

ईवी और ऑटोमोटिव सेक्टर में प्रमुख केन्द्र बन रहा एमपी मध्यप्रदेश ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में देश का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। पूरे एमपी के 30 से ज्यादा एक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स अगली पीढ़ी की मोबिलिटी पर जोर देने के साथ ही टिकाऊ और इनोवेशन वाले फ्यूचर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश कॉमर्शियल व्हीकल और कृषि उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य है। प्रदेश की औद्योगिक सहायक नीतियों और अपने मजबूत औद्योगिक बुनियादी ढांचे ने ऑटोमोटिव उद्योग के कई दिग्गजों को आकर्षित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.