सनी देओल का बेटा राजवीर, पूनम ढ‍िल्‍लों की बेटी पलोमा, 'दोनों' के टीजर में दिखी इश्‍क की मासूमियत

Updated on 25-07-2023 06:16 PM
सिनेमा की दुनिया में दो और नए स्‍टारकिड्स की एंट्री होने वाली है। सनी देओल के दूसरे बेटे राजवीर देओल और पूनम ढ‍िल्‍लों की बेटी पलोमा ढ‍िल्‍लों की डेब्‍यू फिल्‍म 'दोनों' का टीजर आ गया है। इस फिल्‍म से ये दोनों ही नहीं, बल्‍क‍ि राजश्री प्रोडक्‍शन के सूरज बड़जात्‍या के बेटे अवनीश बड़जात्‍या भी बतौर डायरेक्‍टर डेब्‍यू कर रहे हैं। टीजर वीडियो की शुरुआत समंदर किनारे बैठे राजवीर और पलोमा से होती है। माहौल शादी का है और इसमें दोनों के नैन लड़ते हैं।

दो अजनबी जब एक अनजान सफर पर हों, प्‍यार की फुहार बरस रही हो, तो दिल रोमांटिक हो ही जाता है। 'दोनों' का टीजर भी ऐसा ही है। एक दूल्‍हे की सहेली है मेघना और दूसरा दुल्‍हन का दोस्‍त है देव। अवनीश बड़जात्‍या एक ऐसी प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसमें मासूम‍ियत तो है ही, नए जमाने का अंदाज भी है। थाईलैंड में डेस्‍ट‍िनेशन वेडिंग हो रही है और गाने-बाजे के बीच दो दिल मिल रहे हैं, मगर चुपके-चपके।

'मैंने प्‍यार किया' के 34 साल बाद 'दोनों'

Dono Teaser: टीजर वीडियो में Rajveer Deol और Paloma Dhillon दोनों अच्‍छे लग रहे हैं। लेकिन गाहे-बगाहे सलमान खान और भाग्‍यश्री की फिल्‍म 'मैंने प्‍यार किया' की याद भी आ जाती है। इसलिए नहीं कि 'दोनों' की इस ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म से कोई समानता है, बल्‍क‍ि इसलिए कि 34 साल पहले भी एक ऐसी ही तिकड़ी ने धमाल मचाया था। साल 1989 में रिलीज 'मैंने प्‍यार किया' बतौर लीड हीरो सलमान की डेब्‍यू फिल्‍म थी। इसी फिल्‍म से Sooraj Barjatya ने भी डायरेक्‍टर के तौर पर डेब्‍यू किया था और भाग्‍यश्री ने भी एक्‍ट्रेस के तौर पर। कहानी तब भी रोमांटिक थी और अब भी रोमांटिक है।


भाई करण देओल ने शेयर किया वीडियो

सोमवार को सनी देओल ने 'दोनों' का फर्स्‍ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अब मंगलवार को टीजर आते ही करण देओल ने भी अपने छोटे भाई का इंडस्‍ट्री में स्‍वागत किया है। करण देओल ने टीजर शेयर करते हुए लिखा है, 'दो अजनबियों के साथ प्यार की मासूमियत का स्वागत, जिनकी मंजिल एक ही है। जल्द ही सिनेमाघरों में एक नई यात्रा शुरू होगी!' मेकर्स ने अभी फिल्‍म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इस टीजर वीडियो ने रोमांटिक फिल्‍मों के दीवानों के दिल में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.