अब नहीं नीलाम होगा सनी देओल का जुहू वाला बंगला, बैंक ऑफ बड़ौदा का नोटिस 24 घंटे में रद्द

Updated on 21-08-2023 12:59 PM
सनी देओल के जूहु वाले बंगले की नीलामी की खबर सुनकर हर कोई सकपका गया था। कहा गया था 25 सितंबर को इनका 'सनी विला' नीलाम हो जाएगा। मगर अब ऐसा नहीं होगा। खुद ये बात बैंक की तरफ से कही गई है। उन्होंने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। बताया है कि तकनीकि कारणों के कारण ई-ऑक्शन नोटिस को वापस ले लिया गया है। जबकि रविवार 20 अगस्त को नोटिस जारी कर बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा था कि 25 सितंबर को 56 करोड़ का लोन न चुका पाने के कारण, बंगला नीलाम होगा।

दरअसल, मामला 2016 का है, जब सनी देओल ने 'घायल' का सीक्वल 'घायल वन्स अगेन' बनाने के लिए बैंक से लोन लिया था। और इसके लिए उन्होंने अपने ही विला को गिरवी पर रख दिया था। उन्हें करीब 56 करोड़ रुपये बैंक को लोन के तौर पर चुकाने थे। वह ऐसा नहीं कर पाए तो अब 7 साल बाद बैंक ने कठोर कदम उठाया और नीलामी का नोटिस जारी कर दिया। लेकिन बाद में उस नोटिस वो वापस भी ले लिया।

बैंक ने लिया नीलामी का नोटिस वापस

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने तो उनसे बात करने और इस मामले पर बोलने से इनकार कर दिया था।, वहीं देओल परिवार के एक करीबी ने बताया था कि वह इस मामले का निपटारा करने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है कि वो जल्द ही कामयाबी भी हासिल कर लेंगे। मगर इसके बाद ही 21 सितंबर को जो विज्ञापन अखबार में आया, उसमें बैंक ने साफ लिखा कि उन्होंने सनी देओल का जो बंगला नीलाम होना था, वो तकनीकि कारणों से उस नोटिस को वापस ले लिया है।

सनी देओल के बंगले की खास बातें

बता दें कि सनी देओल के विला की ऑनलाइन बोली 25 सितंबर 2023 को लगनी थी। इसके लिए बैंक की तरफ से बंगले की कीमत करीब 51.43 करोड़ रखी गई थी। इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया था। बताया गया था कि 14 सितंबर को इस विला का निरीक्षण किया जाएगा। फिर इसकी बोली लगाई जाएगी, जिससे लिए गए पैसे वसूल किए जा सकें। बताया जाता है कि यही बंगला एक्टर का ऑफिस है। जिसमें सनी सुपर साउंड, प्रीव्यू थिएटर और दो प्रोस्ट प्रोडक्शन्स के लग्जरी रूम्स हैं।

कांग्रेस ने मचाया शोर- 24 घंटे में नोटिस रद्द कैसे

जैसा कि आप जानते हैं कि सनी देओल बीजेपी सांसद हैं। अब ऐसे में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नोटिस रद्द करने पर सवाल उठाए हैं। जयराम रमेश ने बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर 24 घंटे में ऐसा क्या हो गया कि बैंक को नोटिस रद्द करना पड़ा। कांग्रेस नेता ने कहा कि बैंक ने इसके लिए तकनीकी कारणों का हवाला दिया है। ऐसे में बैंक को यह बताना चाहिए कि आखिरी 24 घंटे में उन्हें कौन से तकनीकी कारण नजर आ जाए, तो पहले नहीं दिखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
Advt.