'गदर 2' की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में भड़के Sunny Deol ने हॉलीवुड को जमकर कोसा, बोले- हमारा टैलेंट लूटकर ले गए

Updated on 17-08-2023 02:33 PM
सनी देओल की 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस बीच 'तारा सिंह' जमकर से ऑडियंस से भी रूबरू हो रहे हैं। हाल में ही 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा और सनी देओल ने इसकी सक्सेस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जहां उन्होंने एक बार फिर फिल्म, करियरर और सफलता को लेकर खूब सारी बातें की। इस बीच सनी देओल ने कॉपी पेस्ट के आरोप लगाने वालों को भी करारा जवाब दिया। उनके चेहरे पर ताव आ गया और उन्होंने सटीक जवाब दिया।

Sunny Deol ने हॉलीवुड को कोसते हुए कहा, 'वो लोग हमारा टैलेंट लूटकर ले गए, उसे और फाइन किया। हम उनकी नकल कर रहे हैं, हमारे पास खुद का अपना बहुत टेलेंट हैं। लोग उनकी फिल्मों के सीन कॉपी करते हैं, मुझे भी कहा जाता है ये सीन वहां से उठा लें, मैंने हमेशा अपनी फिल्मों में ओरिजनल अपने सीन रखें। मेरा मानना है कि हमारे पास कला की कमी नहीं है तो क्यों हम किसी को कॉपी नहीं किया। कॉपी करने वालों को अक्ल नहीं है है। हमारी आज की नई जनरेशन भारत को समझना जानना चाहती है। आज मैं आपसे वादा करता हूं। मैं ऐसी ही बेहतरीन फिल्में बनाऊंगा।'

गदर 2 बनाने पर फैंस ने दिया था जोर

सनी देओल ने बताया कि वह शुरुआत में 'Gadar 2' को लेकर ज्यादा बात नहीं करते थे। वह नहीं चाहते थे कि इसका स्वाद खराब हो जाए। वहीं, अनिल शर्मा ने बताया कि लगातार ऑडियंस उनसे 'गदर 2' बनाने के लिए कह रही थी। करीब 50-100 कहानियां भी उनके पास आई। फिर आखिरकार उन्हें ये कहानी पसंद आई और अब दर्शक भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

सनी देओल ने लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

सनी देओल ने हिंदी सिनेमा की तारीफ करते हुए जमकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि कभी भी शर्माओ नहीं कि तुम कौन हो। खुद पर कॉन्फिडेंस रखो। उन्होंने खुशी जताई कि उन्हें इंडिया का टॉम क्रूज कहा जा रहा है।

पिता धर्मेंद्र की तारीफ में क्या बोले सनी देओल

सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज के समय ऐसा कोई एक्टर नहीं है जिनकी हर जॉनर की फिल्म हिट हुई हो। न ही उस जमाने में कोई था। सिर्फ उनके पिता हैं जिन्होंने दमदार काम किया। जनता ने उन्हें प्यार दिया और अब तारा सिंह को भी दर्शकों ने प्यार दिया है। जनता ही हमारी ताकत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.