ऋषभ पंत vs दिनेश कार्तिक की बहस पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

Updated on 19-09-2022 06:07 PM

अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा एक सप्ताह पहले हो चुकी है, जहां ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को विकेटकीपिंग ऑप्शन के रूप में चुना गया है, लेकिन विश्व कप में भारतीय टीम के लिए प्राइमरी ऑप्शन कौन होगा, ये बड़ा सवाल है। इस सवाल पर खेल के कई दिग्गज और विशेषज्ञों ने अपनी राय दी है, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का भी नाम शामिल हो गया है। 


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार आईपीएल 2022 सीजन के बाद दिनेश कार्तिक की भारतीय टीम में वापसी हुई। इसके बाद अधिकांश मैचों के लिए पंत और कार्तिक दोनों को टीम में जगह मिलती रही, लेकिन पिछले महीने एशिया कप के पहले मैच में 37 वर्षीय कार्तिक को मौका मिला, लेकिन अंत में पंत को उनसे पहले तरजीह दी गई, लेकिन विश्व कप टीम की घोषणा के बाद ये बहस फिर से छिड़ गई है कि कौन प्लेइंग इलेवन में होगा?  


सुनील गावस्कर ने प्लेइंग इलेवन में दोनों खिलाड़ियों को खिलाने का समर्थन किया है। उन्होंने स्पोर्ट्स तक पर बात करते हुए कहा, "मैं ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों के साथ खेलना पसंद करूंगा। नंबर 5 पर ऋषभ पंत, नंबर 6 हार्दिक पांड्या और नंबर 7 पर दिनेश कार्तिक को रखूंगा। मैं हार्दिक और गेंदबाज के रूप में चार अन्य विकल्प दूंगा। यदि आप जोखिम नहीं उठाएंगे तो आप कैसे जीतेंगे? आपको सभी विभागों में जोखिम लेने की जरूरत है, तभी आपको रिवॉर्ड मिल सकता है।"  


इस महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी कहा था कि कोई भी प्राइमरी ऑप्शन विकेटकीपर के तौर पर नहीं है। उन्होंने कहा था, "टीम में कोई पहली पसंद विकेटकीपर नहीं है। हम स्थितियों, परिस्थितियों और विरोधी टीम के अनुसार खेलते हैं और जो हमें लगता है कि यह सर्वश्रेष्ठ इलेवन है, उसके साथ उतरते हैं। हर एक स्थिति के लिए पहली पसंद प्लेइंग इलेवन जैसी कोई चीज नहीं होती है। उस दिन पाकिस्तान के खिलाफ हमें लगा कि दिनेश हमारे लिए सही विकल्प हैं।"  




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.