सुनील गावस्कर ने चुनी प्लेइंग-11, ODI में डबल सेंचुरी जड़ने वाले को रखा बाहर

Updated on 05-06-2023 08:31 PM
लंदन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल में अब गिन चुने घंटे रह गए हैं तो प्लेइंग-11 को लेकर अभी भी दोराय है। विकेटकीपर के तौर पर कोई ईशान किशन के पक्ष में है तो कोई केएस भरत के। टीम इंडिया में कमबैक करने वाले रहाणे के ओवल में खराब प्रदर्शन को लेकर भी सवाल हैं तो स्पिनर के तौर पर जडेजा या अश्विन में से एक या दोनों को खिलाने को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। महान सुनील गावस्कर ने अपनी टीम का ऐलान किया है। उन्होंने हर पक्ष के बारे में बात की है।

3 फास्ट बॉलर और 2 स्पिनर्स चुने
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत को अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल प्लेइंग इलेवन में 3 तेज गेंदबाजों और 2 स्पिनरों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। केएस भरत के लिए ईशान किशन को भी बाहर रखना चाहिए। भारत 2021 में न्यूजीलैंड से हारने के बाद ट्रॉफी जीतने के लिए 7 जून को ओवल में डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगा।

ईशान किशन या केएस भरत
सीजन के अंतिम टेस्ट मैच से पहले गावस्कर ने केएस भरत को खिलाने पर जोर दिया और कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईशान किशन से आगे रखना चाहिए। गावस्कर ने कहा- मैं बल्लेबाजी के बारे में बात करूंगा। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनर होंगे। नंबर 3 चेतेश्वर पुजारा, नंबर 4 विराट कोहली, नंबर 5 अजिंक्य रहाणे हैं।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के हीरो को किया आउट
गावस्कर ने राष्ट्रीय टीम के लिए नंबर 6 की स्थिति में कुछ कमजोरी देखी, क्योंकि उन्हें भरत और किशन के बीच चयन करना था। गावस्कर ने कहा- मुझे लगता है कि नंबर 6 या तो केएस भरत या ईशान किशन होगा। भरत ने अब तक सभी मैच खेले हैं। इसलिए शायद भरत छठे स्थान पर रहेंगे। दिग्गज क्रिकेटर ने 3 तेज गेंदबाजों और 2 स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में चुना। हालांकि, भारत के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नायक अक्षर पटेल को टीम में शामिल नहीं किया।

कौन से होंगे 3 तेज गेंदबाज?
गावस्कर ने कहा- नंबर 7 रविंद्र जडेजा होंगे। नंबर 7 और नंबर 8 पर जडेजा और रविचंद्रन अश्विन अच्छी बैटिंग कर सकते हैं। नंबर 9, 10 और 11 में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शायद शार्दुल ठाकुर होंगे। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने वनडे में डबल सेंचुरी लगा चुके किशन को अपनी टीम में चुना था। उनका मानना था कि ईशान X फैक्टर हैं।

WTC 2023 Final India Playing 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.