माही की कप्तानी के कायल हुए सुनील गावस्कर, 2018 में चेन्नई की खिताबी जीत को बताया खास

Updated on 25-03-2023 08:39 PM
नई दिल्ली: आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की जान उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में बसती है। माही ने सीएसके को अपनी कप्तानी में चार बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जिताई है। चेन्नई ने अपना आखिरी आईपीएल खिताब साल 2021 में जीता था। लेकिन आईपीएल 2018 में जब चेन्नई ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी उठाई थी तो वह सबसे ज्यादा खास रहा था। क्योंकि 2 साल के बैन के बाद चेन्नई ने टूर्नामेंट में वापसी किया था और आते के साथ ही बता दिया था कि उन्हें आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीम क्यों कहा जाता है। ऐसे में अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने चेन्नई के 2018 के प्रदर्शन से प्रभावित होकर एमएस धोनी की जमकर सरहाना की है।
माही की कप्तानी के कायल हुए लिटल मास्टर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की जमकर सरहाना की है। वह कैप्टन कूल एमएस धोनी द्वारा 2018 के आईपीएल में की गई कप्तानी से काफी ज्यादा इम्प्रेस हुए। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर धोनी की कप्तानी को लेकर कहा, 'मुझे लगता है कि जब सीएसके ने वापसी की और ट्रॉफी जीती तो यह शानदार चीज थी क्योंकि टीम दो साल तक एक साथ नहीं थी और वे अलग फ्रेंचाइजी के साथ थे और अचानक उन्होंने फिर वापसी की। यह आपकी नेतृत्व काबिलियत के बारे में बताता है।'
31 मार्च को होगा आईपीएल 2023 का आगाज

आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च शुक्रवार को होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बहरहाल, ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल होने वाला है। ऐसे में वह चेन्नई को इस साल एक बार फिर चैंपियन बनाने में पूरी जान झोंक देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.