एशिया कप से पहले संजू सैमसन के सपोर्ट में उतरे सुनील गावस्कर, कहा- आप उनको रिजर्व में नहीं रख सकते

Updated on 06-09-2025 01:49 PM
नई दिल्ली: 9 सितंबर यानी आने वाले बुधवार से टी20 एशिया कप का आगाज होने वाला है। इस मेगा एसीसी इवेंट के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच गई है। जहां वह जमकर पसीना बहा रहे हैं। बता दें कि एशिया कप में सूर्यकुमार यादव भारत की कप्तानी करेंगे जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। 10 सितंबर को टीम इंडिया अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ खेलेगी। वहीं पाकिस्तान से महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है।

अब एशिया कप में भी भारत की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा हो रही है। कौन खेलेगा, कौन बाहर बैठेगा... इस बात पर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, अब भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सुनील गावस्कर ने अपने बयान में क्या कहा?

सुनील गावस्कर ने कुछ मीडिया पर्सन ने बातचीत करते हुए कहा, 'अगर आप संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को लेकर जा रहे हो, तो आप उनको रिजर्व में नहीं रख सकते। हां, यह किसी भी सिलेक्शन कमेटी के लिए अच्छा सिरदर्द है कि आपके पास दो बैटर हैं। सैमसन तो नंबर 3 पर और नंबर 6 पर भी फिनिशर की तरह बैटिंग कर सकते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'जितेश ने भी हाल ही में आईपीएल में अच्छा किया था। तो हां, टूर सिलेक्शन कमेटी के लिए अच्छा सिरदर्द है। मेरी फीलिंग है कि शायद सैमसन को जितेश से ऊपर शुरुआती मैचों के लिए मौका मिले। इसके बाद यह फिर पूरे टूर्नामेंट में उसकी फॉर्म पर डिपेंड करेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.