सूर्य को लगा ग्रहण, वनडे से गायब T20 वाली चमक, आज भी चूके तो World Cup Squad में खतरा

Updated on 29-07-2023 03:03 PM

ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने पहले वनडे में पांच विकेट से जीत जरूर हासिल कर ली, लेकिन इस जीत के बावजूद क्रिकेट फैंस के जेहन में कुछ सवाल पैदा हो गए। जैसे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी क्यों नहीं ली? रोहित शर्मा ओपन करने क्यों नहीं आए? विराट कोहली ने बल्लेबाजी क्यों नहीं की? सीनियर्स को बल्लेबाजी नहीं करनी थी तो दौरे पर ही जाने का क्या मतलब? सूर्यकुमार यादव की फॉर्म भी चिंता का विषय है, वो जिस आजादी से टी-20 इंटरनेशनल में उतरते हैं उतनी सहजता वनडे में नजर नहीं आती।


सूर्यकुमार के घटते मौके
डिविलियर्स के बाद मिस्टर 360 के नाम से मशहूरहुए सूर्यकुमार यादव के लिए अपनी टी-20 फॉर्म को 50 ओवर के क्रिकेट में दोहराना निहायत जरूरी होगा। गुरुवार को उनके पास सुनहरा मौका था और वह अच्छी लय में भी दिख रहे थे, लेकिन मोती की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने से उनकी पारी खत्म हो गई। सूर्यकुमार जानते हैं कि अगर श्रेयस अय्यर फिट हो जाते हैं और अगर केएल राहुल वापसी करते हैं तो अंतिम एकादश में उनके स्थान पर खतरा मंडरा सकता है, जिससे उनके लिए 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा।

आज साबित करना ही होगा
पहले वनडे में भारतीय मध्यक्रम को टर्न लेती पिच पर थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन लक्ष्य महज 115 रन का था तो टीम ने आराम से इसे हासिल कर लिया। पहले वनडे में अर्धशतकीय पारी से प्रभावित करने के बावजूद ईशान किशन को मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी होगी और अगर केएल राहुल वापसी करते हैं तो उन्हें श्रीलंका में एशिया कप के दौरान इस जगह को खाली करना होगा। तीसरे क्रम पर विराट कोहली आ सकते हैं और सूर्यकुमार चौथे क्रम पर दिख सकते हैं। पिछले वनडे में कोहली की बल्लेबाजी नहीं आई। उनके करियर में यह पहली बार था जब टीम ने चार या इससे ज्यादा विकेट गंवा दिए फिर भी उनकी बल्लेबाजी नहीं आई।
  • कुल मैच- 140
  • भारत जीता- 71
  • विंडीज जीता- 63
  • नो रिजल्ट- 4
  • टाई- 2

भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, उमरान मलिक

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंल XI: ब्रेंडन किंग, काइल मायर्स, एलिक अथानाज, शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स, यानिक कारिया, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स
 
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.