गर्मी आ गई, जानते हैं लोग किस तरह के कूलिंग मशीन पसंद करते हैं?

Updated on 22-04-2023 09:24 PM
नई दिल्ली: इस साल गर्मी का सितम कुछ पहले शुरू हो गया। जल्दी गर्मी आई तो समय से पहले ही पंखे, कूलर, एसी और फ्रिज की बिक्री शुरू हो गई। ऑनलाइन कंपनियों ने तो मार्च के अंतिम सप्ताह से ही इन चीजों का सेल शुरू कर दिया। अभी भी अधिकतर ई-कामर्स कंपनियों का सेल चल ही रहा है। वे तरफ-तरह के ऑफर से ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको पता है कि आजकल लोग किस तरह के कूलिंग मशीन या उपकरण पसंद कर रहे हैं? हम आपको बता रहे हैं कि महानगरों और शहरों में लोगों की पसंद क्या है।

वही मशीन पसंद जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के हो


ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने इस बारे में एक स्टडी की है। उसके अनुसार, कस्टमर ऐसे कूलिंग उपकरणों को पसंद करते हैं जो ऊर्जा-दक्ष हों। इसके साथ ही वे लेटेस्ट टैक्नोलॉजी से लैस हो। मतलब कि वे वाईफाई-सक्षम सुविधाओं के साथ हों, उनमें फ्रॉस्टवॉश तकनीक, बॉटम माउंट फ्रिजर्स, रिमोट कंट्रोल, कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी और इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी जैसी सुविधा हो। इसके साथ ही लोग स्टार रेटिंग भी देख रहे हैं। जितना ज्यादा स्टार, मतलब कि वह मशीन उतनी कम बिजली खर्च करेगी।

किस तरह के पंखे बिक रहे हैं

पहले लोग बड़ा पंखा खरीदते थे। उसकी स्पीड पर भी नजर रहती थी। फ्लिपार्ट की मानें तो इस समय बिना आवाज के बीएलडीसी मोटर वाले पंखे खूब पसंद किए जा रहे हैं। इन पंखों में बिजली की काफी कम खपत होती है। इसलिए ये सबसे अधिक मांग वाले पंखे हैं। यह विशेषताएं विशेष रूप से टियर 2 और शहरों से बाहर के ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

एसी और कूलर कहां खूब बिक रहे हैं


पहले गर्मी के दिनों में लोग एयर कूलर खरीदते थे। अब लोग इसके स्थान पर एसी पसंद कर रहे हैं। हां, अभी भी कुछ लोग एसी के बजाय कूलर को ही तवज्जो दे रहे हैं। अब तो एयर कूलर में भी काफी वेरायटी आने लगी है। फ्लिपकार्ट का कहना है कि अभी मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों में इस समय कूलर, एसी और फ्रिज खूब बिक रहे है। इस समय बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पुणे, पटना और वाराणसी में कूलिंग उपकरणों की मांग सबसे अधिक है। इन शहरों के अलावा अन्य शहरों तथा कस्बों में भी इन चीजों की मांग बढ़ रही है। अब तो गांव-गांव में कूलिंग उपकरणों की बिक्री खूब हो रही है।

छोटे शहरों में भी बढ़ी मांग


इस आंकड़ों से पता चलता है कि इन दिनों एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, पंखे और कूलर सहित सभी प्रकार के कूलिंग उपकरणों की मांग में छोटे शहरों में भी खूब बढ़ रही है। ग्राहक उन्नत और स्मार्ट क्षमता वाले उपकरणों पर अधिक खर्च करने को तैयार हैं। टियर 2+ शहरों में एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमश: 1.3 गुना और 1.4 गुना की वृद्धि देखी गई है। अन्य श्रेणियों में, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर एयर कूलर में 2 गुना और पंखों में 1.4 गुना वृद्धि देखी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.