सुम्बुल तौकीर खान ने Khatron Ke Khiladi 13 करने से किया इनकार? पापा ने बताया आखिर क्या है सच्चाई

Updated on 04-04-2023 08:56 PM
फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' जल्द खुशी होने वाला है। हालांकि कब, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। पिछले 12 सीजन तो काफी खतरनाक रहे हैं। सबकी थीम और टैगलाइन भी एकदम हटकर रही है। इस बार भी शायद कुछ ऐसा ही करने का प्लान हो रहा होगा। खैर। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल खबर ये है कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुम्बुल तौकीर खान ने इस शो को लात मार दी है। उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया है। हमने इस बारे में एक्ट्रेस के पापा से बात की। उन्होंने क्या बताया। आइए आपसे भी शेयर करते हैं।

दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट ने ये लिखा है कि बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो में आने से मना कर दिया है। सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने Khatron Ke Khiladi 13 को करने से इनकार कर दिया है। जागरण में छपी रिपोर्ट के मुतािक, शो के मेकर्स की तरफ से सुम्बुल को मुंह मांगे पैसे ऑफर किए गए थे लेकिन उन्होंने ठुकरा दिए। कहा कि उन्हें दूसरे बड़ी प्रोजेक्ट्स करने हैं। उस पर ध्यान देना है। वो इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।

सुम्बुल तौकीर खान के पापा ने क्या कहा?

जब हमने इस खबर को देखा तो फौरन सुम्बुल के पापा तौकीर हसन से सम्पर्क किया। उनसे पूछा क्या वाकई ऐसा है? एक्ट्रेस ने इस शो को करने के मना कर दिया है? तो उन्होंने कहा- नहीं ये खबर एकदम झूठी है। जिसने भी लिखा है एकदम बकवास है। जब इस शो का ऑफर आएगा तो वो जरूर करेगी। अभी उसे अप्रोच नहीं किया गया है। रिजेक्ट करने वाली बात सरासर फर्जी है।

KKK 13 में कौन-कौन आएगा नजर?

बता दें कि इस शो के लिए जो पहले नाम आए थे उसमें शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा, मुनव्वर फारूकी, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा और कौन-कौन होगा, ये आने वाले समय में साफ हो जाएगा। 'खतरों के खिलाड़ी 12' का टाइटल तो तुषार कालिया ने अपने नाम किया था। उन्होंने फैसल शेख को कड़ी टक्कर दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.