बेड़े में बढ़ेंगे सुखोई, घातक ब्रह्मोस मिसाइल पर पूरा भरोसा, चीन की चुनौतियों से निपटने की तैयारी में IAF

Updated on 21-10-2022 05:21 PM

 नई दिल्ली।
 
भारत अपनी सैन्य क्षमताओं और देश में ही रक्षा सामग्री उत्पादन में लगातार वृद्धि कर रहा है। अब भारतीय वायुसेना ने अपने बेड़े में हवा से लॉन्च की जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल को ले जाने की क्षमता रखने वाले सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। जानिए, भारत को इन विमानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत क्यों है, ब्रह्मोस मिसाइल अमेरिका और चीन के मुकाबले में कितना मजबूत हथियार है?

चीन से क्या चुनौती है?
1. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी की हिंद महासागर क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ रहीं हैं। ऐसे में हिंद महासागर में दूर तक लक्ष्य को भेदने की क्षमता भारत के लिए जरूरी है। इसलिए अगस्त 2020 में वायुसेना ने तमिलनाडु के तंजावुर में सुखोई एसयू-30 एमकेआई की 222 'टाइगर शार्क' स्क्वाड्रन को शुरू किया। इसमें 18 लड़ाकू विमान शामिल थे, जिनमें से छह ब्रह्मोस से लैस हैं।

2. चीन, लद्दाख और पूर्वोत्तर में भारत की कमान और नियंत्रण मुख्यालय समेत उत्तरी भारत में उन्नत लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी), एयरबेस को नष्ट कर सकता है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ भारत की जमीनी सेना भी चीन की सीजे-20 एएलसीएम मिसाइल के हमलों की चपेट में आ सकती है। इसकी रेंज 2000 किलोमीटर से अधिक है।

कैसे निपट सकेंगे चीन से?
1. तंजावुर की रणनीतिक स्थिति भारतीय वायुसेना के ब्रह्मोस से लैस सुखोई-30एमकेआई को मलक्का जलडमरूमध्य के पास लक्ष्यों पर निशाना साधने में सक्षम बनाती है। मलक्का जलडमरूमध्य मलेशिया और सिंगापुर के बीच एक संकीर्ण समुद्री चोकपॉइंट है, जो हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच प्रवेश द्वारों में से एक है।

2. ब्रह्मोस से लैस सुखोई-30एमकेआई को यदि ग्रेटर निकोबार द्वीप पर तैनात किया जाता है, तो यह दक्षिणी हिंद महासागर के विशाल क्षेत्रों में स्थित दुश्मन के ठिकानों पर हमला कर सकता है।

3. पाकिस्तान और चीन के साथ लगती भारत की पश्चिमी और पूर्वी सीमा पर तैनात सुखोई विमान इन देशों के अंदर स्टैंड-ऑफ रेंज और यहां तक कि भारतीय हवाई क्षेत्र के अंदर से भी लक्ष्य भेद सकते हैं।

ब्रह्मोस की मारक क्षमता कितनी होगी?
ब्रह्मोस की मारक क्षमता 500 किलोमीटर तक होगी जो 1500 किलोमीटर तक बढ़ सकती है। इसका वजन करीब 2500 किलोग्राम है और यह सबसे अच्छी अमेरिकी मिसाइलों के बराबर है। साल 2020 में एक परीक्षण के दौरान इस मिसाइल से लैस सुखोई ने पंजाब के एक एयरबेस से उड़ान भरी और करीब 4000 किलोमीटर दूर हिंद महासागर में स्थित एक लक्ष्य को भेदा।

कितने सुखोई संशोधित किए जाएंगे?
वायुसेना ने ब्रह्मोस एयर लॉन्च क्रूज मिसाइल को संचालित करने में सक्षम बनाने के लिए 40 सुखोई-30 विमानों को संशोधित करने की योजना को मंजूरी दी थी। इन विमानों का संशोधन हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा हो रहा है। अब तक 35 संसोशित विमान वायुसेना को मिल चुके हैं। इनके अलावा 20 से 25 लड़ाकू विमानों को संशोधित किए जाने की योजना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.