साड़ी में सुहाना ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कुछ यूं ली एंट्री, लोगों ने समझ लिया दीपिका

Updated on 21-10-2022 06:04 PM

दिवाली का जश्न पूरे देश के साथ बॉलीवुड में भी शुरू हो चुका है। रमेश तौरानी के बाद अब मनीष मल्होत्रा की पार्टी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर ग्लैम और ग्लिट्स से भरी  तस्वीरें छाई हुई हैं। इस पार्टी में सभी ट्रडिशनल आउटफिट्स में थे। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान साड़ी पहनकर पहुंची थीं। उन्हें देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं। कुछ लोगों की उनकी झलक दीपिका पादुकोण जैसी लग रही है। वहीं कई लोग उन्हें शाहरुख की कॉपी बता रहे हैं। सुहाना के अलावा उनकी बेस्ट फ्रेंड्स नव्या नवेली नंदा और अनन्या पांडे ने भी पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाया। 

लोगों ने मिलाई दीपिका से सूरत

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साड़ियां हाइलाइट रहीं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इस पार्टी में गोल्डन सीकुइन्ड साड़ी पहनी थी। बाल बांधकर बन बनाया था। पैप्स के इंस्टा पर सुहाना के वीडियोज हैं। इन पर कई कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, नेक्स्ट दीपिका पादुकोण। एक और ने लिखा है, एक सेकंड को मुझे लगा कि दीपिका पादुकोण है। कुछ लोगोंने लिखा कि वह फीमेल शाहरुख खान लग रही है। वहीं कुछ लोगों ने बचाव करते हुए लिखा है कि शाहरुख की बेटी है तो वैसी ही लगेगी। 

वेरोनिका के रोल में आएंगी नजर

सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं। लोग लंबे वक्त से उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे थे। फाइनली वह जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में वेरोनिका के रोल में नजर आएंगी। पार्टी में जाह्नवी, अनन्या, शनाया सभी ट्रडिशनल आउटफिट्स में थीं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.