जिला पदाधिकारियों को वार्ड,मंडलम का प्रभारी बनाने का सुझाव:दिग्विजय ने उठाया सवाल

Updated on 01-10-2025 12:41 PM

भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भोपाल जिला कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, भोपाल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी पटेल, अमित सक्सेना, अवनीश भार्गव, राजकुमार सिंह सहित जिले की समन्वय समिति के तमाम सदस्य मौजूद थे।

शहर की टीम में 105 और ग्रामीण में 56 से ज्यादा कार्यकर्ता नहीं होंगे बैठक में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी अक्टूबर के महीने में घोषित करने और ब्लॉक अध्यक्ष घोषित करने को लेकर चर्चा हुई। भोपाल शहर की कार्यकारिणी में सदस्यों सहित 105 से ज्यादा कार्यकर्ता नहीं होंगे। वहीं भोपाल ग्रामीण जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में 56 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे।

दिग्विजय बोले- प्रदेश कार्यकारिणी की ही बैठक नहीं हुई समन्वय समिति की बैठक में एक सदस्य ने सुझाव दिया कि जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को वार्ड और मंडलम का प्रभारी बनाया जाना चाहिए। इससे माइक्रो लेवल तक जिला स्तर के नेता निगरानी कर सकेंगे।

इस पर बैठक में मौजूद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा- अभी पीसीसी की एग्जिक्यूटिव कमेटी की मीटिंग तो अब तक हुई नहीं हैं। पीसीसी में कार्य विभाजन नहीं हुआ है। वैसे DCC के सदस्यों को वार्ड, मंडलम की जिम्मेदारी देने का सुझाव ठीक है।

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा जिला कांग्रेस कार्यालय के लिए गुरबख्श की तलैया में पहले से आवंटित जमीन को लेकर कहा गया कि उस जगह की देखरेख न होने के कारण वहां अवैध कब्जा हो गया है। नगर निगम ने वहां टंकी बना दी है। राजस्व अमले से चर्चा करके जिला कांग्रेस कार्यालय की जमीन का सीमांकन कराना चाहिए।

वोटर लिस्ट पर भी निगरानी रखें बैठक में दिग्विजय सिंह ने कहा- वोटर लिस्ट सबसे महत्वपूर्ण है। मतदाता पुनरीक्षण के काम में कार्यकर्ताओं को सजगता से निगाह रखनी चाहिए। बीएलओ से संपर्क करके यह देखा जाना चाहिए कि कहां कितने फर्जी वोटर जुडे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.