2022-23 में देश में शकर उत्पादन 410 लाख टन तक पहुंचेगा-इस्मा

Updated on 20-10-2022 05:12 PM
इंदौर
नए शकर वर्ष (सत्र) 2022-23 में देश में शकर का कुल उत्पादन रिकार्ड स्तर पर पहुंच सकता है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने यह अनुमान लगाया है। इस्मा के अनुसार इस शकर वर्ष में देश में शकर का कुल उत्पादन 410 लाख टन तक पहुंचेगा। एक अक्टूबर से ही नया शकर वर्ष शुरू हुआ है। यह बीते शकर वर्ष 2021-22 के मुकाबले करीब 5 प्रतिशत ज्यादा है। बीते वर्ष शकर का कुल उत्पादन 392 लाख टन था।

इस्मा ने सैटेलाइट मैपिंग के आधार गन्ने की बुवाई व स्थिति को देखते हुए शकर उत्पादन का आंकड़ा जारी किया है। इससे पूर्व के इस्मा के उत्पादन अनुमान ने आंकलन 355 लाख टन था। पहले का अनुमान जुलाई में जारी किया गया था। दरअसल संगठन ने देश में गन्ने का कुल बुवाई क्षेत्रफल 59 लाख हेक्टेयर आंका है। जो कि बीते वर्ष के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा है। सरकार इथेनाल से ईंधन नीति को बढ़ावा दे रही है। इस लिहाज से ईंधन में 12 प्रतिशत ईथेनाल ब्लेंडिंग के लिहाज से 45 लाख टन शकर का उपयोग ईथेनाल के उत्पादन में हो सकता है। इस लिहाज से कुल करीब 365 लाख टन शकर देश में उपभोग के लिए उपलब्ध रहेगी। शकर की पर्याप्त उपलब्धता के आधार पर अब अगले पूरे वर्षभर बाजारों में शकर के दाम सामान्य से नरम बने रहने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.