Sudha Murty ने 'द कपिल शर्मा शो' पर शाहरुख खान के लिए कही बड़ी बात, इस वजह से पूरे साल देखनी पड़ी फिल्म

Updated on 15-05-2023 08:38 PM
इन्फोसिस फाउंडेशन की शुरुआत करने वालीं सुधा मूर्ति सोशल वर्कर होने के साथ-साथ प्रसिद्ध लेखिका और टीचर भी रही हैं। सफलता के आसमान को छूने वालीं सुधा मूर्ति अपनी सादगी के लिए खूब मशहूर हैं। भारत की प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज के को-फाउंडर और बिजनेसमैन नारायण मूर्ति की वाइफ सुधा मूर्ति पहली बार कपिल शर्मा के शो पर नजर आईं और उनके साथ रवीना टंडन और ऑसिकर विनर फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की प्रड्यूसर गुनीत मोंगा भी पहुंचीं थीं। सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा के इस शो पर बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान को लेकर बड़ी बात कही है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बिजनेस से लेकर सोशल वर्क तक के काम में सबसे आगे चलने वालीं सुधा मूर्ति फिल्मों की भी बड़ी शौकीन हैं। सुधा मूर्ति ने ढेर सारी फिल्में देखी हैं और इस बारे में बातें करते हुए कहा, 'मैं कई सारी फिल्में देखी हैं। मुझे याद है कि जब मैं पुणे में थी, किसी ने मुझसे एक फिल्म हर दिन देखने की शर्त लगाई थी। 365 दिनों में मैंने हर दिन एक-एक फिल्म देखी।'

'जब मैं यंग थी तो मेरे हीरो दिलीप कुमार हुआ करते थे'

अपने युवा दिनों और फेवरेट हीरो को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'जब मैं यंग थी तो मेरे हीरो दिलीप कुमार हुआ करते थे। वो सिंपली लाजवाब थे। उनके बाद जो एक्टर उस तरह के इमोशन के साथ एक्टिंग कर सकता है वो कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं।'

'और अब शाहरुख उनकी जगह ले रहे हैं'

उन्होंने आगे कहा, 'जब मैंने फिल्म वीर ज़ारा देखी तो मैंने अपनी बेटी से कहा था कि अगर दिलीप कुमार इस वक्त यंग होते तो वो इस फिल्म में वो होते और अब शाहरुख उनकी जगह ले रहे हैं। सिर्फ वो ही ऐसा कर सकते हैं।'

जब कपड़ों की वजह से लोगों ने उनका क्लास डिफाइन किया था

सुधा मूर्ति ने इस एपिसोड में वो किस्सा भी सुनाया है जिसमें उन्हें लोगों ने उनके कपड़ों की वजह से उन्हें केटल क्लास का समझ लिया था। सुधा तब बिजनस क्लास की लाइन में लगी थीं और लोगों को लग रहा था कि वो केटल क्लास की हैं। तब उन्होंने उन्हें बताया भी था कि वास्तव में क्लास किसी कहते हैं।

सुधा मूर्ति ने लिखी हैं नई-नई किताबें

बता दें ति सुधा मूर्ति एक बेहद प्रभावशाली लेखिका भी हैं। इन्होंने आम लोगों की तकलीफों को अपने विचारों से बुनकर आठ उपन्यास लिखे हैं। उन्होंने अपने सभी किताब में महिला किरदारों को बेहद मजबूत और अपने सिद्धांतों पर अड़ी रहने वाली दिखाया है। उन्होंने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाया है और दो यात्रा-वृत्तांत के अलावा दो तकनीकी किताबों के अलावा और भी ढेरों किताबें लिखी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.