ऐसे चिकित्‍सक, जिनके लिए जनसेवा ही सर्वोपरि, मात्र 20 रुपए में करते हैं सबका इलाज

Updated on 01-07-2023 06:04 PM
 भोपाल। कुछ समय पहले ही जबलपुर के डा. कैप्टन मुनीश्वरचंद्र डावर को मात्र 20 रुपये फीस लेकर उपचार करने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सेवा का ऐसा ही उदाहरण राजधानी के ऐसे 20 से अधिक चिकित्सक भी पेश कर रहे है, जो कमजोर वर्ग के लोगों को 20 रुपये में उपचार देते हैं। इसका माध्यम बनता है टीटी नगर स्थित गुरूनानक चैरिटेबल सेंटर। यहां सेवा देने वालों में सभी धर्मों को मानने वाले शहर के ऐसे नामी विशेषज्ञ डाक्टर शामिल हैं, जो अपने क्लीनिक में बेहद ऊंची फीस लेते हैं, लेकिन सेवा के दौरान निश्शुल्क परामर्श देने के साथ यथासंभव दवाएं भी उपलब्ध करा देते हैं तो कई बार सर्जरी में भी मदद करने से पीछे नहीं हटते। यहां मरीजों से ली जानी 20 रुपये की राशि सेंटर की व्यवस्थाओं पर खर्च की जाती है।

भोपाल में चर्म रोग विशेषज्ञ के तौर पर डा. पूर्वा शारदा का बड़ा नाम है। वो लंबे समय से प्रैक्टिस कर रही हैं। दो साल पहले उनको किसी ने चैरेटी के तौर पर काम करने के लिए कहा, वे तुरंत तैयार हो गई। इसके बाद से वो गुरू नानक चैरिटेबल सेंटर में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डा. पूर्वा शारदा ने बताया कि उनको काफी अच्छा लगता है, वो ट्रस्ट से कोई शुल्क नहीं लेती हैं। हर रविवार वे न्यू मार्केट पहुंच जाती हैं।

नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ एमएस डा. प्रदीप चौरे के निजी क्लीनिक एक हजार रुपए फीस लेते हैं, लेकिन प्रत्येक रविवार को यह मरीजों को न्यू मार्केट के गुरुद्वारे में स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं। इस तरह की सेवाएं देते हुए डा.चौरे को 15 वर्ष से भी अधिक समय बीत गया है। डा.चौरे बताते हैं कि ऐसे कई मरीज ओपीडी में आते हैं, जिनको कई बार अपने पास से दवाएं और जरुरत पड़ने पर निश्शुल्क सर्जरी भी करते हैं।

नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डा. मनबीर सिंघ शहर के जाने-माने चिकित्सकों में से एक हैं, वो भी गुरुद्वारे में मरीजों को देखने के लिए हर रविवार मौजूद रहते हैं। उनके परिवार के हमीदिया के पूर्व डीन स्व.डा. सतोख सिंह, इसके बाद पिता गुरूदीप सिंह ने सेवाएं दी, इसके बाद परिवार की परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए मनबीर भी हर सप्ताह मरीजों को देखने के लिए जाते हैं।

यहां आने वाले सभी चिकित्सक सिर्फ सेवा देने के लिए आते हैं, इनको किसी तरह का शुल्क नहीं दिया जाता है। अलग-अलग दिन अलग-अलग चिकित्सक बैठते है वहीं रविवार को कई चिकित्सक ओपीडी में बैठकर सेवा देते हैं।

- जेपीएस अरोरा, अध्यक्ष, गुरूनानक चैरिटेबल सेंटर

ऐसे एक-दो नहीं दर्जनों विशेषज्ञ, जो गरीबों को 20 रुपए में कर रहे उपचार
नेत्र रोग- डा. जगमीत कौर,डा. मनबीर सिंघ

नाक, कान, गला रोग - डा. प्रदीप चौरे एमएस

हृदय रोग - डॉ. गुरमीत सिंघ एमडी

शिशु रोग- डा. अमरजीत सिंघ चावला एमडी; डा.राकेश भार्गव डीसीएच

पैथोलाजी- डा. नमिता चौधरी एमडी; डा. जसप्रीत कौर एमडी

अस्थी रोग- डा. सौरभ शर्मा एमएस

चेस्ट केयर- डा. विवेक अरोरा
स्त्री रोग - डा. आशा तिवारी एमएस

सहित डा. अभिनव पण्डिया, डा. शिवांगा पुरोहित, डा सर्वजीत कौर, डा.अनुराग तिवारी , डा. पूर्वा शारदा, डा. वीरेंद्र सिंघ चौधरी डीएम गेस्ट्रो, डा. डीसी मिश्रा एमडी, डा.अक्षत खांडेकर, डा. बीडी सोनी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.