ऐसी हार चुभनी चाहिए वरना कोई फायदा नहीं, अफगानिस्तान से शर्मनाक पराजय के बाद टूट चुके हैं जोस बटलर

Updated on 16-10-2023 02:26 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड पर 69 रन की उलटफेर भरी जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने रविवार को यहां कहा कि मौजूदा विश्व चैंपियन पर जीत से आने वाले मैचों में अफगानिस्तान के हौसले बुलंद रहेंगे। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 57 गेंद में 80 रन के बाद मुजीब-उर-रहमान (28 रन और तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया। अफगानिस्तान के लिए इस मैच में टीम में शामिल हुए इकराम अलीखिल ने 58 रन का योगदान दिया। अनुभवी राशिद खान ने तीन और मोहम्मद नबी ने दो विकेट चटकाए।

इस शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने माना कि टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करना निराशाजनक था। अफगानिस्तान को बधाई, उन्होंने आज हमें मात दे दी। यह बल्ले और गेंद दोनों से थोड़ा खराब प्रदर्शन था। यह उस स्तर पर नहीं था जैसा हम चाहते थे। यही वह क्षेत्र था जहां हम गेम हार गये थे। उनके पास वास्तव में कुशल गेंदबाजी आक्रमण है। ओस उतनी नहीं आई, जितनी हमें उम्मीद थी। गेंद रुकी रही और उछाल भी न्यूट्रल था। उन्होंने स्टंप्स पर निशाना बनाया। हम आज उतने अच्छे नहीं थे। आपको ऐसी हारों से दुख होगा। ठीक भी है, इससे हमें पता चलता रहेगा कि हमें कहां बेहतर होने की जरूरत है।

अफगानिस्तान के कप्तान शाहिदी ने मैच के बाद प्रसारकों से कहा, ‘मैं काफी खुश हूं और मेरे सभी साथी खुश हैं। यह सबसे अच्छी जीत थी। इससे अगले मैच में हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा। पूरा देश इस जीत से खुश और गौरवान्वित होगा।’ उन्होंने मैच सलामी जोड़ी (गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच 114 रन की साझेदारी) की साझेदारी की अहमियत का जिक्र करते हुए कहा, ‘उन्हें काफी श्रेय जाता है। दुर्भाग्यवश, आज फिर हमें लगातार अंतराल पर विकेट गंवाये। हमें इस बारे में सोचना होगा। हमने अच्छी शुरुआत की और इसका श्रेय गुरबाज को जाता है।’

कप्तान ने इस मैच में अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले इकराम की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह पिछले दो साल से हमारे साथ है लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। मुझे और कोच को उस पर विश्वास था और हम वास्तव में उसके प्रयास की सराहना करते हैं।’ मैन आफ द मैच मुजीबुर के हरफनमौला खेल के बारे में शाहिदी ने कहा, ‘हां मुझे लगता है (वह बल्लेबाजी में भी सक्षम है)। श्रीलंका में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। उसने फिर से टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। मैच में हमारे स्पिनरों को प्रभावी होने के लिए बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे। पूरी दुनिया जानती है कि वे (स्पिन गेंदबाज) कितने अच्छे हैं। आज मुझे उन पर बहुत गर्व है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.